Bihar Crime : पूर्वी चंपारण में एक अधेड़ ने अपनी बेटी की उम्र की लड़की से रचाई शादी, पहली पत्नी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

जिले के कल्याणपुर में अधेड़ व उसके ससुर की हत्या उसके घरवालों ने ही कर दी। इसके बाद से सभी आरोपित घर से भाग गए हैं। माना जा रहा है दूसरी शादी से पहली पत्नी और उनके बच्चे नाखुश थे।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 12:47 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 12:47 PM (IST)
Bihar Crime : पूर्वी चंपारण में एक अधेड़ ने अपनी बेटी की उम्र की लड़की से रचाई शादी, पहली पत्नी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम
बच्चा मियां की सास नसीमा खातून ने मामला दर्ज कराया है।

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र की वृंदावन पंचायत के नरदरवा गांव में एक अधेड़ और पश्चिम चम्पारण से आए उसके ससुर की स्वजनों ने घर में ही हत्या कर दी। इस सिलसिले में आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। मृतक नरदरवा निवासी बच्चा मियां और उसके ससुर पश्चिम चम्पारण के लाइन परसा निवासी शकील मियां का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय बच्चा मियां ने दो शादियां की थीं। पश्चिम चम्पारण लाइन परसा निवासी शकील मियां की पुत्री रुबाना खातून (19) से उसकी दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी गांव की शकीना खातून से हुई। उसे एक पुत्र गुलाब मियां (20) व पुत्री रुमाना खातून है। बताया जाता है कि बच्चा मियां 16 अक्टूबर को अपनी ससुराल पश्चिम चम्पारण गया था। इसके बाद वह अपने ससुर शकील मियां के साथ बाइक से घर आया था। इसी दौरान सोमवार की रात उन दोनों की हत्या कर शव को बोरे में रखकर फरार हो गए। मामले में बच्चा मियां की सास नसीमा खातून ने बच्चा मियां की पहली पत्नी शकीना खातून, उसके पुत्र गुलाब मियां, फूल महम्मद मियां, इकबाल मियां, नूर हसन मियां व अशोक कुमार आदि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हत्या का कारण बच्चा मियां द्वारा दूसरी शादी से नाखुशी बताई जा रही है। इस बारे में थानाध्यक्ष ने कहा क‍ि श्वसुर - दामाद की संदेहास्पद स्थिति मे हत्या कर दी गई है। दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। मृतक पश्चिम चंपारण के बताए जा रहे है। पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। 

chat bot
आपका साथी