महिला मरीज से चिकित्सक ने की छेड़खानी, पकड़े जाने के बाद पैर पकड़कर मांगने लगा माफी; गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के अघोरिया बाजार क्षेत्र में होम्योपैथिक चिकित्सक ने की महिला मरीज से छेड़खानी। पकड़े जाने के बाद महिला और उसके पुत्र से पैर पकड़कर मांगने लगा माफी हुआ गिरफ्तार।

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 09:30 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 09:30 PM (IST)
महिला मरीज से चिकित्सक ने की छेड़खानी, पकड़े जाने के बाद पैर पकड़कर मांगने लगा माफी; गिरफ्तार
महिला मरीज से चिकित्सक ने की छेड़खानी, पकड़े जाने के बाद पैर पकड़कर मांगने लगा माफी; गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। काजी मोहम्मदुपर थाना के अघोरिया बाजार क्षेत्र में होम्योपैथिक चिकित्सक सुंदर कुमार ने 35 वर्षीया महिला मरीज के साथ छेड़खानी की। महिला पाइल्स से ग्रसित थी। वह सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी है और अपने पुत्र के साथ इलाज के लिए चिकित्सक के क्लीनिक पर आई थी। चिकित्सक ने उसके पुत्र को बाहर बैठा दिया। महिला के शोर मचाने पर पुत्र ने अंदर जाकर उन्हें चिकित्सक के चंगुल से बचाया। इसके बाद चिकित्सक पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने व माफी मांगने लगा। वहां जमकर हंगामा हुआ। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व दुकानदार वहां पहुंच गए। सूचना पर काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मो.शुजाउद्दीन वहां पहुंचे। आरोपित चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। महिला के पति ने थाना में आरोपित चिकित्सक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

 यह हुई घटना 

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह कच्ची पक्की इलाके में रहते हैं। उनकी पत्नी पिछले दो वर्ष से पाइल्स से पीडि़त है। सुंदर कुमार से उसका पहले से इलाज चल रहा है। मंगलवार की दोपहर में उनकी पत्नी अपने पुत्र के साथ क्लीनिक पर गई थी। इलाज के दौरान पुत्र को चिकित्सक ने बाहर बैठा दिया। पत्नी को बेड पर लिटाकर अशोभनीय व्यवहार करने लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि चिकित्सक ने पूछताछ में छेडख़ानी की बात स्वीकार की है। पकड़े जाने के बाद वह माफी मांगने लगा।  

सदर अस्पताल में पहुंचते ही बिगड़ी चिकित्सक की तबीयत

जेल भेजने से पहले पुलिस आरोपित चिकित्सक को जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां उसे भर्ती कराया गया है। 

chat bot
आपका साथी