समस्‍तीपुर में शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक पद के लिए 46 को मिला नियुक्ति पत्र

समस्‍तीपुर में 286 रिक्त पद पर 75 अभ्यर्थी हुए थे सम्मिलित 69 अभ्यर्थियों का किया गया चयन। नगर निकाय के पुनर्गठन प्रभावित रहने की वजह से 35 पद रिक्त। प्रखंड नियोजन इकाई दलस‍िंहसराय सरायरंजन व पूसा के सचिव के प्रशिक्षण में जाने से 13 अभ्यर्थियों को नहीं मिला नियुक्ति पत्र।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 29 May 2022 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 29 May 2022 05:10 PM (IST)
समस्‍तीपुर में शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक पद के लिए 46 को मिला नियुक्ति पत्र
शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र द‍िया गया। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

समस्तीपुर, जासं। शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए 46 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिले से 69 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र नियोजन इकाई स्तर पर दिया गया। इसमें प्रखंड नियोजन इकाई समस्तीपुर में सात, उजियारपुर में पांच, मोहिउद्दीनगर, विभूतिपुर, खानपुर व कल्याणपुर में चार-चार, मोरवा, पटोरी, ङ्क्षसघिया व शिवाजीनगर में तीन-तीन, वारिसनगर में दो, रोसड़ा, हसनपुर, मोहनपुर व विद्यापतिनगर में एक-एक अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दिया गया। उक्त जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने दी। विदित हो कि जिले में अलग-अलग नियोजन इकाई के लिए कुल 286 पद आवंटित किया गया था। इसमें अलग-अलग इकाई में जांच के क्रम में कुल 75 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। जिसमें से 69 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक पद पर 46 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

प्रखंड कार्यालय जितवारपुर स्थित पंचायत समिति भवन में शनिवार को शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक पद के लिए प्रमुख समीना खातून ने सात अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। इसमें मध्य विद्यालय विक्रमपुर बांदे में काजल, मध्य विद्यालय कर्पूरीग्राम में बबली आनंद, मध्य विद्यालय नीरपुर में आशा कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिशंकरी में कंचन कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा में चंद्रमणि शर्मा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खराज में संतोष कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डढिया बेलार में चंदन कुमार को नियुक्ति पत्र दिया गया। मौके पर उप प्रमुख राजेश कुमार, नियोजन इकाई के सचिव खगेंद्र मोहन, शिक्षक उमेश कुमार, यशवंत भारती, महावीर सहनी आदि उपस्थित रहे।

नगर निकाय के पुनर्गठन प्रभावित होने की वजह से 35 पद रिक्त 

नगर निगम समस्तीपुर, नगर पंचायत मुसरीघरारी, नगर पंचायत सरायरंजन, नगर पंचायत ङ्क्षसघिया, नगर परिषद पटोरी, ताजपुर व रोसड़ा में नगर निकाय के पुनर्गठन से प्रभावित होने की वजह से अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हुई। अगल-अलग नियोजन इकाई के लिए कुल 35 पद रिक्त है। प्रखंड नियोजन इकाई बिथान में पांच रिक्त पद पर एक भी अभ्यर्थी जांच के क्रम में उपस्थित नहीं हुए। प्रखंड नियोजन इकाई ताजपुर में चार पद रिक्त है। यहां पर अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों का नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी।

नियोजन इकाई के सचिव के प्रशिक्षण में रहने की वजह से नहीं मिला नियुक्ति पत्र 

प्रखंड नियोजन इकाई सरायरंजन में 17 रिक्त पद के लिए जांच में 9 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। इसमें सात अभ्यर्थी का चयन किया गया। प्रखंड नियोजन इकाई दलङ्क्षसहसराय में 10 रिक्त के लिए जांच में छह अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। इसमें पांच अभ्यर्थी का चयन किया गया। प्रखंड नियोजन इकाई पूसा में 9 रिक्त पद जांच के लिए एक अभ्यर्थी उपस्थित हुआ था। जिसका चयन किया गया है। तीनों नियोजन इकाई के सचिव के प्रशिक्षण में चले जाने की वजह से नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा सका।

chat bot
आपका साथी