प्रखंड मुख्यालय पर पेयजल संकट

मुजफ्फरपुर। गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर कई माह से पेयजल संकट है। आवश्यक कायरें को लेकर यहां आने वाले ल

By Edited By: Publish:Mon, 05 Oct 2015 12:52 AM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2015 12:52 AM (IST)
प्रखंड मुख्यालय पर पेयजल संकट

मुजफ्फरपुर। गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर कई माह से पेयजल संकट है। आवश्यक कायरें को लेकर यहां आने वाले लोगों को प्यास बुझाने हेतु चाय-नाश्ता की दुकानों का ही आसरा है। चुनाव कार्य में शामिल स्थानीय व बाहरी कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चापाकल खराब पड़ें हैं तो जलापूर्ति योजना के तहत निर्मित पंप हाउस पाच वषरें में महज दो बार ही चालू हुआ, वह भी चंद घ्ाटों के लिए।

प्रखंड मुख्यालय स्थित पंप हाउस से उद्घाटन के दिन पानी निकला। टूटी-फूटी पाइप के कारण लोंगों को पानी नहीं मिला। बीडीओ कार्यालय के सामने भी नल है पर सिर्फ देखने के लिए। इधर, हैंडपंपों की बात करें तो बीडीओ आवास के समीप लगा चापाकल वर्षो पूर्व खराब हुआ। अब तो ट्रेसलेस हो गया है। होमगार्ड बैरक के समीप का चापाकल गत बर्ष तक ठीक था। इस बीच खराब हुआ तो वह भी लापता है। सीओ आवास के समीप तथा सामुदायिक भवन के समीप का चापाकल खराब है। बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि जल्द ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

chat bot
आपका साथी