स्टेशन का नाम मुंगेर, टिकट पर होता है मोंघिर

मुंगेर। एक ओर जहां रेल मंत्रालय के निर्देश पर ¨हदी को बढ़ावा देने के लिए रेलवे में ¨हदी पखवारा मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Nov 2017 02:59 AM (IST) Updated:Tue, 21 Nov 2017 02:59 AM (IST)
स्टेशन का नाम मुंगेर, टिकट पर होता है मोंघिर
स्टेशन का नाम मुंगेर, टिकट पर होता है मोंघिर

मुंगेर। एक ओर जहां रेल मंत्रालय के निर्देश पर ¨हदी को बढ़ावा देने के लिए रेलवे में ¨हदी पखवारा मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर रेल विभाग द्वारा जारी टिकट में गलत ¨हदी लिख कर ¨हदी भाषा का अपमान किया जा रहा है। मुंगेर स्टेशन के काउंटर से मिलने वाली टिकट पर मुंगेर के बजाय मोंघिर अंकित है। टिकट पर मोंघिर अंकित होने से यात्रियों के बीच संशय की स्थिति बनी रहती है। कई महीने बीत जाने के बाद भी इस गलती को सुधारा नहीं जा सका है। कई यात्रियों ने इसे मुंगेर की पहचान मिटाने की साजिश करार देते हुए रेल मंत्री से अविलंब हस्तक्षेप करने की मांग की।

बोले शहर के प्रबुद्ध लोग-

मुंगेर स्टेशन पर निर्गत होनी वाली टिकट में मोंघिर लिखा जाना ¨नदनीय है। रेलवे ¨हदी भाषा में काम करने का संकल्प लेती है। वैसे स्थिति में रेलवे को मुंगेर स्टेशन से मिलने वाली टिकट में मोंघिर लिखे जाने में तत्काल सुधार किया जाना चाहिए। डॉ. बीबी बोस

रेलवे द्वारा मुंगेर की विरासत को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुंगेर स्टेशन से निर्गत टिकट में मोंघिर अंकित होना, अधिकारियों की लापरवाही का नमूना है। टिकट पर मुंगेर का सही नाम लिखा जाना अत्यंत जरूरी है।

राजेश जैन, महासचिव नागरिक मंच, मुंगेर

रेल प्रशासन की शिथिलता के कारण मुंगेर स्टेशन से निर्गत होने वाली टिकट में मोंघिर के बजाय मुंगेर लिखा जा रहा है। इसमें सुधार नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद बाध्य होकर आंदोलन करेंगी। टिकट में गलत मुंगेर के बदले मोंघिर लिखा होने से छात्र-छात्राओं के बीच की संशय स्थिति उत्पन्न हो गई है।

प्रशांत कुमार

मुंगेर स्टेशन से निर्गत होने वाली रेल टिकट में मोंघिर के बदले मुंगेर अंकित करवाया जाना चाहिए। बीते कई माह से गलत नाम से टिकट निर्गत किया जा रहा है। रेल के वरीय अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ओम प्रकाश कुमार साव, व्यवसायी, बरियारपुर मुंगेर

जिस समय पूरबसराय स्टेशन था। उसी समय से स्टेशन से निर्गत टिकट पर अंकित मोंघिर था। यह समस्या बहुत पुरानी है। मुंगेर स्टेशन का उद्घाटन होने के बाद से टिकट में मोंघिर अंकित होने की कई यात्रियों ने शिकायतें की है। मोंघिर को सुधार कर मुंगेर अंकित करने के लिए वरीय रेल पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। इधर, रविवार को मुंगेर स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे मालदा डिवीजन के एडीआरएम ने भी कहा कि टिकट पर मुंगेर अंकित करने की दिशा में शीघ्र पहल की जाएगी। आदित्य कुमार साहू, स्टेशन प्रबंधक, मुंगेर

chat bot
आपका साथी