30 वें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे 455 प्रतिभागी

मुंगेर। अखिल भारतीय शिक्षा समिति द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Nov 2017 09:09 PM (IST) Updated:Mon, 06 Nov 2017 09:09 PM (IST)
30 वें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे 455 प्रतिभागी
30 वें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे 455 प्रतिभागी

मुंगेर। अखिल भारतीय शिक्षा समिति द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए संचालन प्रमुखों की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न प्रदेशों से पहुंच रहे खिलाड़ियों के आवासन सहित स्वागत एवं जमालपुर स्टेशन से लाने ले जाने के पर चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि 30 वें राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में देश के 11 क्षेत्रों से चयनित 14 से 17 आयु वर्ग के 455 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिनके मुंगेर पहुंचने का सिलसिला शुरू भी हो गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 07 नवंबर को सुबह 09 बजे होगा। प्रतियोगिता का समापन 09 नवंबर को होगा। बैठक में राष्ट्रीय खेल परिसद के सदस्य कृपाशंकर शर्मा, विद्या विकास समिति के सचिव सह कार्यक्रम के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मुकेश नंदन, भारती शिक्षा समिति के सह सचिव प्रकाश चंद्र जायसवाल, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद, कार्यक्रम संयोजक निर्मल कुमार जालान, सचिव अमरनाथ केशरी, उप प्रधानाचार्य उज्जवल किशोर सिन्हा, क्षेत्रीय बालिका प्रमुख कीर्ती रश्मि, कार्यक्रम प्रमुख अविनाश कुमार, नरेश पाहुंजा, अनंत कुमार सिन्हा, आनंद मोहन, चंद्र प्रकाश झा, गौतम कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी