कुख्यातों का नाम गुंडा पंजी में होगा दर्ज

मुंगेर। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गई है। डीआइजी मनु महाराज ने स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 06:43 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 06:43 PM (IST)
कुख्यातों का नाम गुंडा पंजी में होगा दर्ज
कुख्यातों का नाम गुंडा पंजी में होगा दर्ज

मुंगेर। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गई है। डीआइजी मनु महाराज ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि जिला में कुख्यातों के नाम गुंडा पंजी में दर्ज करें। वहीं, साथ ही शांति भंग करने वाले असमाजिक तत्वों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। डीआइजी स्वयं रेंज के सभी जिलों के थानों और ओपी का निरीक्षण कर रहे हैं। डीआइजी ने कहा कि वारंट के निष्पादन की भैतिक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। कई बार देखा जाता है कि वर्षो से वारंट निर्गत होने के बाद भी रसूखदार और दबंगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे में असमाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता है। जिसका परिणाम यह होता है कि असमाजिक तत्व समाज की शांति को भंग करने में सफल हो जाते हैं। ऐसे में सभी पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिया गया है कि वारंट का निष्पादन जमीनी स्तर पर हो। इस मामले में लापरवाही की बात सामने आने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने थाना क्षेत्र के टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान इन सभी ¨बदुओं पर समीक्षा की जा रही है। कुख्यातों के नाम गुंडा पंजी में दर्ज करने की कार्रवाई में भी तेजी लाने के निर्देश सभी एसपी को दिया गया है। शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है।

chat bot
आपका साथी