धनतेरस आज, दुकानें सजधज कर तैयार

मुंगेर। दीपावली पर्व की चहल पहल खड़गपुर बाजार में देखने को मिल रही है। धनतेरस की खरीदार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 06:21 PM (IST)
धनतेरस आज, दुकानें सजधज कर तैयार
धनतेरस आज, दुकानें सजधज कर तैयार

मुंगेर। दीपावली पर्व की चहल पहल खड़गपुर बाजार में देखने को मिल रही है। धनतेरस की खरीदारी के लिए सोमवार को ग्राहकों की विशेष चहल पहल रहेगी। दुकानदारों ने भी दुकानों को विशेष रूप से सजाया है। शहर के ऑटो मोबाइल्स, ज्वैलरी, रेडीमेड गारमेंट्स, जूते, इलेक्ट्रोनिक आयटमों के शोरूम-दुकानों पर आकर्षक उत्पाद सजाए गए हैं। कई शोरूम संचालकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष आफर भी जारी किए हैं। धनतेरस को लेकर खास तौर पर लोग सोने-चांदी व आर्टिफिशियल आभूषण, बर्तनों की खरीदारी करते हैं। बाजार में आर्टिफिशियल फूल, गुलदस्ते, बंधनवार मालाएं, फ्लावर पाट, प्लांट, गमले आदि की भी दुकानें सजी हुई है वहीं गुलाब, सूरजमुखी सहित विभिन्न नामों के फूलों से बाजार अटा पड़ा है। इसके अलावा शहर में मिट्टी के दीपक, लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा व सजावटी वस्तुओं की बाजार में भरमार है। अलग-अलग डिजाइनों के दीपक लोगों को लुभा रहे हैं। कई फैन्सी सामान भी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी