रेलवे स्टेशन के चप्पे चप्पे पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर

- निर्भया फंड से लगाए जाएंगे 52 कैमरे संवाद सहयोगी जमालपुर (मुंगेर) मालदा मंडल के एक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:22 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:13 AM (IST)
रेलवे स्टेशन के चप्पे चप्पे पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर
रेलवे स्टेशन के चप्पे चप्पे पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर

- निर्भया फंड से लगाए जाएंगे 52 कैमरे संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : मालदा मंडल के एक ग्रेड का दर्जा प्राप्त मॉडल स्टेशन जमालपुर अब पूरी तरह तीसरी आंख की जद में होगा। रेल प्रशासन द्वारा इस रेलवे स्टेशन पर 52 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसको लेकर रेल प्रशासन द्वारा निर्भया फंड से 50 लाख की राशि मुहैया करवा दी गई है। कैमरे लगाए जाने को लेकर रेलटेल कंपनी के कर्मियों ने शनिवार को आरपीएफ अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। रेल यात्रियों और स्टेशन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल यात्रियों और स्टेशनों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए रेल प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था की जा रही है। व्यवस्था बहाल हो जाने के बाद स्टेशन के प्लेटफार्म और इंट्रेंस पॉइंट पर पॉकेटमारी, छिनतई और चोरी की घटनाएं तुरंत पकड़ में आ जाएगी। यात्री खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। टिकट दलाल और जाली टिकट का अवैध कारोबार भी पकड़ में आ जाएगा। जंक्शन परिसर की हर गतिविधि की ऑनलाइन मॉनिटरिग हो सकेगी। पल-पल की गतिविधि कैमरे में कैद रहेगी। जिससे आरपीएफ जीआरपी सहित रेल अधिकारियों को कार्रवाई करने में सहूलियत होगी। सबसे ज्यादा सहूलियत महिला यात्रियों को होगी, जो आए दिन रेल परिसर में छिनतई गिरोह के शिकार होते जा रहे हैं। इस बारे में आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया कि अब रेलवे स्टेशन परिसर में चोर उचक्के की खैर नहीं रहेगी। विभाग द्वारा निर्भया फंड से 52 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे रेल परिसर में लगाए जा रहे हैं। सीसीटीवी लगाने का कार्य कार्यकारी एजेंसी रेलटेल के द्वारा आरंभ कर दिया गया है। जल्द ही समूचा रेलवे स्टेशन सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा।

chat bot
आपका साथी