मुंगेर के गंगा घाट पर जीवंत हुआ वाराणसी का दृश्य

- चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बताई गंगा की दुर्दशा जागरण संवाददाता, मुंगेर : गंगा को नि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 09:57 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 09:57 PM (IST)
मुंगेर के गंगा घाट पर जीवंत हुआ वाराणसी का दृश्य
मुंगेर के गंगा घाट पर जीवंत हुआ वाराणसी का दृश्य

- चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बताई गंगा की दुर्दशा

जागरण संवाददाता, मुंगेर : गंगा को निर्मल व अविरल बनाने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली और संस्कार भारती मुंगेर के तत्वाधान में रविवार की देर संध्या बबुआ गंगा घाट में गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। जहां वारणसी से आए पंडितों ने जब मंत्रोच्चारण के बीच गंगा महाआरती शुरू की, तो मुंगेर के गंगा घाट पर वारणसी के गंगा घाट का ²श्य जीवंत हो उठा। गंगा महाआरती में भाग लेने आए शहर के आम लोगों ने गंगा को निर्मल व अविरल बनाने का संकल्प लिया। इससे पूर्व सुबह में लोगों ने गंगा घाट की साफ सफाई की। वहीं, दोपहर में गंगा घाट पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां बच्चों ने गंगा को निर्मल व अविरल बनाने को लेकर अपनी भावनाओं को कागज पर उकेरा। बच्चों ने सजीव चित्र के जरिये गंगा की अनदेखी को भी जीवंत किया। 03 बजे से साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें कलाकारों ने देशभक्ति और गंगा भवन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। पटना से आई श्रुति श्री, प्रमोद, भव्या, अंजली आदि ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। इसी अवसर पर एक नाटक क्यों मैली हुई गंगा की प्रस्तुति दी गई। जिसमें समा राणा, शंकर मेहता, आरके पूनम, राजीव रंजन आदि ने सजीव अभिनय प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अभय मिश्रा, मेयर रूमा राज, संरक्षक अमरनाथ केशरी और महेश अनजाना के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

chat bot
आपका साथी