पीजी सेमेस्टर थ्री की आंतरिक परीक्षा 4 से

संसू, मुंगेर :पीजी सेमेस्टर थ्री सत्र 2015-17 की आंतरिक परीक्षा 4 से 8 अक्टूबर को होगी। परी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 07:31 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 07:31 PM (IST)
पीजी सेमेस्टर थ्री की आंतरिक परीक्षा 4 से
पीजी सेमेस्टर थ्री की आंतरिक परीक्षा 4 से

संसू, मुंगेर :पीजी सेमेस्टर थ्री सत्र 2015-17 की आंतरिक परीक्षा 4 से 8 अक्टूबर को होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली 11 से 12 बजे व दूसरी पाली 1 से 2 बजे तक होगी। वाणिज्य विभाग के एसाइनमेंट एवं प्रोजेक्ट जमा करने की तिथि 8 एवं 9 अक्टूबर तथा अन्य सभी विषयों का एसाइनमेंट 9 अक्टूबर को अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। तथा उसी दिन सेमीनार का आयोजन किया जायेगा, आंतरिक परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले छात्र मुख्य परीक्षा का फार्म भरने से वंचित रहेंगे। उक्त जानकारी आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्राचार्य गोपाल प्रसाद यादव ने दी।

chat bot
आपका साथी