लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

मुंगेर : कौड़ा मैदान स्थित कुशवाहा मार्केट में शनिवार को लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 12:14 AM (IST)
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

मुंगेर : कौड़ा मैदान स्थित कुशवाहा मार्केट में शनिवार को लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ,सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक सह प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अजफर शमशी , लोकसभा प्रभारी प्रकाश भगत , प्रदेश मंत्री ¨पकी कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बेबी चंकी , लोकसभा पालक महेंद्र यादव, लखीसराय जिला अध्यक्ष प्रो देवानंद साहू ,लखीसराय जिला प्रभारी विकास ¨सह, मुंगेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रणव यादव उपस्थित थे। लोकसभा प्रभारी एवं क्षेत्रीय प्रभारी द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों से लोकसभा वृत्त के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रम और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को शक्ति केंद्र एवं बूथ तक पहुंचाने की अपील की। तभी हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लोकसभा में 350 सीट पर जीत के लक्ष्य को पूरा कर सकेंगे। मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज देश में विकास करने वाली सरकार है। यह विपक्ष को नहीं भा रहा है। विपक्ष को लगता है कि यदि इसी प्रकार नरेंद्र मोदी की सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ देश की जनता के लिए कार्य करती है, तो देश में उसका नाम लेने वाला कोई नहीं होगा। इसलिए आज पूरा विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर विशेषकर युवा वर्ग को एससी -एसटी , पिछड़ा ,अति पिछड़ा ,स्वर्ण ,दलित के नाम पर लड़ाने एवं तोड़ने का काम कर रही है। पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि आज हमारा देश पुन: विश्व गुरु बनने के रास्ते पर चल पड़ा है। वहीं, भाजपा नेता संजीव मंडल ने आए अतिथियों का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी