नीतीश ने बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं किया : सूरजभान सिंह

मुंगेर। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के श्रीकृष्ण सिंह खेल मैदान कहुआ पर लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:07 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:07 PM (IST)
नीतीश ने बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं किया : सूरजभान सिंह
नीतीश ने बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं किया : सूरजभान सिंह

मुंगेर। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के श्रीकृष्ण सिंह खेल मैदान कहुआ पर लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिस राज एवं राष्ट्रीय सचिव हीरा झा ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी मीना देवी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को लगातार तीन बार सरकार बनाने का अवसर दिया। परंतु, उन्होंने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। लोजपा की प्राथमिकता बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट की है। उनकी पार्टी इसी विजन के साथ काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष प्रिस राज ने कहा कि नीतीश शासन काल के 15 वर्ष में बिहार का बुरा हाल है। सात निश्चय योजना और शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है। उद्योग धंधे बंद पड़े हैं। रोजगार के लिए युवा अन्य राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के लिए नीति और नियत दोनों ही होनी चाहिए। लोजपा के राष्ट्रीय सचिव हीरा झा ने कहा कि उनकी पार्टी जमात की राजनीति करती है।

chat bot
आपका साथी