रंगदारी मामले में नामजद गिरफ्तार, जेल

मुंगेर : शामपुर थाना क्षेत्र के मझगांय के समीप प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत सड़क निर्मा

By Edited By: Publish:Thu, 30 Jun 2016 10:30 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2016 10:30 PM (IST)
रंगदारी मामले में नामजद गिरफ्तार, जेल

मुंगेर : शामपुर थाना क्षेत्र के मझगांय के समीप प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत सड़क निर्माण एजेंसी से रंगदारी व कार्यस्थल पर गोलीबारी के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त विजय मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए शामपुर थानाध्यक्ष विश्ववंधु ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शामपुर और बरियारपुर पुलिस ने कल्याणपुर बंगाली टोला में छापामारी कर विजय मंडल को गिरफ्तार लिया। रंगदारी व गोलीबारी मामले में पीड़ित मुंशी मझगांय निवासी मनोज ¨सह के आवेदन पर शामपुर थाना में चार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें अब तक बरियापुर कल्याणपुर बंगाली टोला निवासी विजय मंडल, सतबिघी निवासी सियाचरण मंडल की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं दो अन्य अभियुक्त बंगाली टोला निवासी भुट्टो मंडल व सतबिघी निवासी संतोष कुमार फरार हैं। थानाध्यक्ष विश्वबंधु ने बताया कि मामले में शेष अन्य दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हो कि आशीष कंस्ट्क्शन द्वारा अग्रहण पंचायत में एक करोड़ तेइस लाख की लागत से मझगांय से सतबिघी तक सडक निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य कराने के एवज में विजय मंडल ने संवेदक से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी की रकम नहीं देने पर विजय मंडल ने कार्यस्थल पर गोलीबारी की थी।

chat bot
आपका साथी