हर क्षेत्र में विकास की राह पर आगे चल रहा मुंगेर : डीएम

मुंगेर। हर क्षेत्र में विकास की राह पर मुंगेर आगे चल रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा सहित मूलभूत संरचनाओं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 11:52 PM (IST)
हर क्षेत्र में विकास की राह पर आगे चल रहा मुंगेर : डीएम
हर क्षेत्र में विकास की राह पर आगे चल रहा मुंगेर : डीएम

मुंगेर। हर क्षेत्र में विकास की राह पर मुंगेर आगे चल रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा सहित मूलभूत संरचनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। कृषि, जन कल्याण सहित सभी योजनाओं में सरकार के मार्गदर्शन पर जिला प्रशासन हर काम को जमीनी रूप देने में लगा हुआ है। विकास की रोशनी समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, इस दिशा में प्रयास है।

यह बात बुधवार को डीएम नवीन कुमार ने पोलो मैदान में 73वें गणतंत्र दिवस झंडोत्तोलन करने के बाद कही। अलग-अलग बटालियन की ओर से तिरंगे को सलामी दी गई। अलग-अलग विभाग की ओर से झांकिया निकाली गई। बेहतर काम करने के लिए जिला प्रशासन की ओर कई लोगों को सम्मानित किया गया। इससे पहले डीएम ने हेरूदियारा स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर माल्यापर्ण कर शहीदों को नमन किया। इस दरम्यान एसपी जग्गुनाथ रेड़्डी जलारेड्डी, विधायक प्रणव कुमार सहित जिले के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन समाजसेवी कौशल किशोर पाठक ने किया। परेड में बीएमपी-नौ, झांकी में स्वास्थ्य विभाग आगे मुख्य समारोह पर तिरंगे को सलामी देने के लिए अलग अलग बाटालियन ने परेड किया। बेहतर परेड के लिए बीएमपी-नौ को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर डीएपी प्लाटून-2 व तीसरे स्थान बीआरएम कालेज की महिला एनसीसी की टीम रही। झांकियों के प्रदर्शन में सबसे अव्वल स्वास्थ्य विभाग रहा। झांकी में कोरोना वैक्सीनेशन को दर्शाया गया था। सिविल सर्जन को सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रही पीएचइडी विभाग की झांकी जिले में हर घर नल का जल कार्यक्रम को दर्शाया। बालिका शिक्षा को लेकर बनाई गई शिक्षा विभाग की झांकी को तीसरा नंबर मिला। एसडीओ सहित कई हुए सम्मानित सदर अनुमंडल में बेहतर प्रशासनिक क्षमता, उत्कृष्ट कार्य के लिए एसडीओ खुशबू गुप्ता, कोरोना में कार्य के लिए सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक, डीपीएम मु. नसीम, मु. अब्दूल गफ्फार अंसारी, डा. फैजउद्दीन, स्नेहा सत्यम, प्रदीप कुमार, कोतवाली इंस्पेक्टर नीरज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी