जून तक तैयार हो जाएगा गंगा रेल सह सड़क पुल : मंत्री

फोटो - 30 एमयूएन 6 - जरूरत पड़ने पर और राशि दी जाएगी मुंगेर, जागरण संवाददाता : मुंगेर में गंगा नद

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 09:00 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2015 04:05 AM (IST)
जून तक तैयार हो जाएगा गंगा रेल सह सड़क पुल : मंत्री

फोटो - 30 एमयूएन 6

- जरूरत पड़ने पर और राशि दी जाएगी

मुंगेर, जागरण संवाददाता : मुंगेर में गंगा नदी पर बन रहा रेल सह सड़क पुल जून माह तक तैयार हो जाएगा। पुल निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने बजट में 180 करोड़ रुपये दिए हैं। जरूरत पड़ने पर और राशि दी जाएगी। लेकिन, हर हाल में इस वर्ष पुल को आम लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। उक्त बातें रेल राज मंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को गंगा रेल पुल का निरीक्षण करने के बाद कही। रेल राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार काम में विश्वास करती है। मुंगेर में गंगा नदी पर बन रहा रेल सह सड़क पुल इस क्षेत्र के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है। रेल पुल के एप्रोच पथ के लिए भूमि अर्जन में कुछ गतिरोध है। जिसे दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। इससे पहले रेल राज्य मंत्री ने जीएम एके मित्तल, गंगा रेल सह सड़क पुल के उप मुख्य अभियंता मधुरेश मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पुल निर्माण कार्य की समीक्षा की। मौके पर मुंगेर सांसद वीणा देवी, बेगूसराय के सांसद भोला सिंह, विधायक श्री नारायण यादव, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी