मुंगेर गंगा पुल के गोलबंद हुए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता

फोटो - 18 एमयूएन 2 - मुंगेर की जनता के वर्षो के संघर्ष का प्रतिफल है रेल सह सड़क पुल : सर्वदलीय संघ

By Edited By: Publish:Thu, 18 Dec 2014 08:46 PM (IST) Updated:Thu, 18 Dec 2014 08:46 PM (IST)
मुंगेर गंगा पुल के गोलबंद हुए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता

फोटो - 18 एमयूएन 2

- मुंगेर की जनता के वर्षो के संघर्ष का प्रतिफल है रेल सह सड़क पुल : सर्वदलीय संघर्ष समिति

मुंगेर, संवाद सूत्र : मुंगेर में गंगा नदी पर बन रहे रेल सह सड़क पुल के उद्घाटन की तिथि तय करने पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व रेलवे के जीएम द्वारा 26 दिसंबर को पुल का उद्घाटन करने की तिथि निर्धारित करने के बाद से मुंगेर के राजनीतिक दलों व समाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा है। गुरुवार को इस मुद्दों को लेकर सीपीआई कार्यालय में राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन यादव की अध्यक्षता में सर्वदलीय संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा कि अर्धनिमित गंगा पुल का उद्घाटन करने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसे मुंगेर की जनता और यहां के राजनीतिक कार्यकर्ता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। गंगा पर बन रहा रेल सह सड़क पुल मुंगेर के नागरिकों के वर्षो के संघर्ष का प्रतिफल है। ऐसे में कोई अधिकारी अर्धनिर्मित पुल का उद्घाटन कर यहां की जनता के साथ छल करने का प्रयास करेगा, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक सह सपा के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि शुक्रवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति से जुड़े कार्यकर्ता उद्घाटन मामले को लेकर गंगा पुल परियोजना के मुख्य अभियंता से मिलकर पूरे वस्तुस्थिति की जानकारी लेगा। इसके बाद समिति के कार्यकर्ता बैठक कर आंदोलन की रूपरेख तय करेंगे। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान, लोजपा जिलाध्यक्ष सुरेश तांती, सीपीआई के जिला सचिव दिलीप कुमार, रालोसपा के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मणिशंकर भोलू, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव, बसपा के जिला उपाध्यक्ष गुलाब चंद्र पासवान, किसान व्यवसायी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि शंकर मुन्ना, राजद प्रतिनिधि राज कुमार यादव, भाजपा नेता शालीग्राम केशरी, किसान व्यवसायी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि शंकर मुन्ना, राजद प्रतिनिधि राजकुमार यादव, लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के जिला संयोजक राकेश रंजन गोप, सपा के नगर अध्यक्ष संजय पटवा, विधायक प्रतिनिधि सह जदयू के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, जगदीश मंडल, संजीवन सिंह आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी