नहीं बंटा मिट्टी का तेल अंधेरे में मनेगी दीवाली

असरगंज (मुंगेर) संवाद सूत्र : प्रकाश का पर्व दिवाली के मौके पर भी प्रखंड के जनवितरण प्रणाली विक्रे

By Edited By: Publish:Sun, 19 Oct 2014 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 19 Oct 2014 11:10 PM (IST)
नहीं बंटा मिट्टी का तेल अंधेरे में मनेगी दीवाली

असरगंज (मुंगेर) संवाद सूत्र :

प्रकाश का पर्व दिवाली के मौके पर भी प्रखंड के जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा किरासन तेल का वितरण नहीं किया गया हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। किरासन तेल नहीं मिलने के कारण लोगों को अंधेरे में ही दिवाली भी मनाना पडे़गा। लाभुक विजय कुमार, संजू देवी, लक्ष्मी देवी, विनोद मंडल, पंकज मंडल, कौशल्या देवी, सिताराम, कानू यादव, संतोष दिवाकर सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि जनवितरण प्रणाली विक्रे ता पदाधिकारी की आखों में धूल झोंककर तेल की कालाबाजारी कर देते हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को तेल नहीं मिलता है। लाभुकों ने पर्व के मौके पर किरासन तेल वितरण करने की मांग जिलाधिकारी से की है।

chat bot
आपका साथी