ऑटो पलटने से महिला की मौत, दो जख्मी

फुलपरास में एनएच-57 पर पुरवारी टोला के निकट मंगलवार को एक ऑटो के पलट जाने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में एक अन्य महिला अमेरिका देवी (20) एवं हरि ओम कुमार (12) घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:50 PM (IST)
ऑटो पलटने से महिला की मौत, दो जख्मी
ऑटो पलटने से महिला की मौत, दो जख्मी

मधुबनी । फुलपरास में एनएच-57 पर पुरवारी टोला के निकट मंगलवार को एक ऑटो के पलट जाने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, इस दुर्घटना में एक अन्य महिला अमेरिका देवी (20) एवं हरि ओम कुमार (12) घायल हो गए। मृतक महिला व दोनों घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। तीनों हीरपट्टी जा रहे थे। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। इधर, ग्रामीणों की मदद से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने घटनास्थल पर एएसआई मनोज कुमार को पुलिस बल के साथ भेजा। थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक महिला की पहचान हीरपट्टी गांव निवासी सूर्य नारायण साह की 35 वर्षीय पत्नी श्यामा देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो भूतहा चौक की ओर से आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण फुलपरास पुरबारी टोला के निकट पलट गई। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से स्वजनों ने इनकार कर दिया है। कहा कि जख्मी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। चालक ने पी रखी थी शराब, बोलेरो पलटी

मधेपुर में लक्ष्मीपुर चौक पर एक तेज गति से जा रही बोलेरो ने एक महिला को ठोकर मार दी। ठोकर लगने से रामसुनैर देवी (38) नामक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। महिला की पहचान दरभंगा जिला के धनश्यामपुर थाना के मनसारा गांव के राम साहू की पत्नी के रुप में की गई। जख्मी महिला का मायका मधेपुर ही है। जहां वो सब्जी बेचकर गुजर-बसर करती है। घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला सहित बोलेरो चाक को इलाज के लिए पीएचसी लाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया। चालक की पहचान नहीं हो सकी है। लोगों के अनुसार बोलेरो चालक ने शराब पी रखी थी। रफ्तार ज्यादा होने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया गया है, लेकिन अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी