होली व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पदाधिकारियों का अवकाश रद

होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकीय कोटि के पदाधिकारियों का सभी प्रकार का अवकाश तत्काल प्रभाव से रद कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 11:15 PM (IST)
होली व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पदाधिकारियों का अवकाश रद
होली व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पदाधिकारियों का अवकाश रद

मधुबनी। होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकीय कोटि के पदाधिकारियों का सभी प्रकार का अवकाश तत्काल प्रभाव से रद कर दिया है। इसकी सूचना जिले के सभी एसडीओ, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों, सभी डीसीएलआर, सभी बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारियों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भेज दी गई है। इसके अलावा पदाधिकारियों के अवकाश रद कर दिए जाने की सूचना उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, डीआरडीए निदेशक, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिलास्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, जिले के सभी तकनीकी पदाधिकारियों, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठित विभिन्न चुनावी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को भी भेज दी गई है। डीएम ने उक्त पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि होली एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवकाश रद किए जाने की सूचना अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकीय कोटि के पदाधिकारियों को भी देना सुनिश्चित करेंगे। हालांकि उक्त मामले को लेकर जारी आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि विशेष परिस्थिति में संबंधित एसडीओ की अनुशंसा के आलोक में डीएम द्वारा अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। अवकाश रद करने संबंधी जारी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक कार्रवाई की जाती है। साथ ही बड़े पैमाने पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की भी प्रतिनियुक्ति की जाती है। इसके अलावा लोकसभा निर्वाचन को लेकर भी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। निर्वाचन कार्यों का ससमय निष्पादन करने एवं कराने के लिए बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति गठित कोषांगों द्वारा की जाती है। जिस कारण होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी प्रकार का अवकाश रद कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी