किसानों से पुआल नहीं जलाने का आग्रह

मधुबनी। मधेपुर प्रखंड के मेधु संग्राम गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता किसान सलाहकार जयकृष्ण प्रसाद ने की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 12:42 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 12:42 AM (IST)
किसानों से पुआल नहीं जलाने का आग्रह
किसानों से पुआल नहीं जलाने का आग्रह

मधुबनी। मधेपुर प्रखंड के मेधु संग्राम गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता किसान सलाहकार जयकृष्ण प्रसाद ने की। बीटीएम ओम शंकर श्रीवास्तव ने किसानों से खेत में पुआल नहीं जलाने का आग्रह किया। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पुआल जलाने वाले किसानों को सरकारी लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। जल जीवन एवं हरियाली अभियान के तहत अधिक से अधिक पेंड़-पौधा लगाने की अपील की। बीटीएम ने जल संचय पर जोर देते हुए किसानों से कहा कि अपने चापाकल के निकट सोख्ता का निर्माण अवश्य कराएं। किसान सलाहकार जयकृष्ण प्रसाद ने किसानों को कृषि की आधुनिकतम तकनीकी के बाबत विस्तृत जानकारी दी। किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दिया। कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु किसानों से सुझाव भी लिए गए। उन्होंने रबी फसलों की अनुदानित बीज ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से प्राप्त करने की जानकारी भी उपस्थित कृषकों को दिया। किसानों ने सुझाव दिया कि बेला चांपी से बरकुरबा धार तक नाला निर्माण कराया जाए। बताते चलें कि लगभग दो सौ एकड़ भूमि में सालों भर पानी लगा रहता है।

किसान चौपाल में सुरेश प्रसाद सिंह, महेंद्र नारायण सिंह, रामानंद यादव, कमलेश झा, शंभू प्रसाद सिंह, राम सागर यादव, गंगा प्रसाद सिंह, रामकुमार राय, अरविद साहु, सुनील चौपाल, मांगैन चौपाल, सुनील कुमार झा सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी