मदरश्री डेयरी के लेखापाल की कार से दो लाख रुपये बरामद

झंझारपुर थाना के सामने झंझारपुर पुलिस ने वाहन चेकिग अभियान चलाया। यह अभियान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मिले निर्देश के आलोक में थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सिंह के द्वारा चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 11:22 PM (IST)
मदरश्री डेयरी के लेखापाल की कार से दो लाख रुपये बरामद
मदरश्री डेयरी के लेखापाल की कार से दो लाख रुपये बरामद

मधुबनी। झंझारपुर थाना के सामने झंझारपुर पुलिस ने वाहन चेकिग अभियान चलाया। यह अभियान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मिले निर्देश के आलोक में थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सिंह के द्वारा चलाया गया। पुलिस ने एक कार से मदरश्री डेयरी के लेखपाल के पास से दो लाख 15 हजार की राशि जब्त की तथा विभिन्न बाइक से जुर्माना के तौर पर दस हजार पांच सौ की राशि का राजस्व वसूल किया। उत्तर प्रदेश के महराजगंज निवासी लेखापाल सनी कुमार अग्रहरि ने कहा कि वे अपने डीलर से रुपये लेकर जा रहे थे। वाहन चेकिग के दौरान जब्त किये गए रुपये की गिनती करने पर चुनाव के दौरान भी पदाधिकारियों की उदासीनता खुलकर सामने आ गई। स्टैटिक मजिस्ट्रेट उपलब्ध नहीं थे। मौके पर पहुंचे उड़नदस्ता के अधिकारी शैलेश कुमार ने गिनती करने तथा कानूनी कार्यवाही करने से ही इंकार कर दिया और कहा कि यह काम स्टैटिक मजिस्ट्रेट का काम है। इससे उहापोह की स्थिति बन गई। एसएचओ जितेंद्र नारायण सिंह की सूचना पर नोडल पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ अमित कुमार अमन थाना पहुचे। उन्होंने कहा कि यहाँ के स्टेटिक मजिस्ट्रेट बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 2 के कनीय अभियंता अजित कुमार है। इनके लिए 20 मार्च को आदेश पत्र निकला है। इससे पूर्व इसी विभाग के सहायक अभियंता शम्भू कुमार आर्य स्टेटिक मजिस्ट्रेट थे। फ्लाइंग मजिस्ट्रेट के द्वारा कार्रवाई की प्रोसेसिग करने से इंकार के बाद उत्पन्न स्थिति से एसडीएम को अवगत कराया गया। एसडीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मी से स्पष्टीकरण होगा। फिलवक्त नोडल पदाधिकारी सह बीडीओ को जब्त राशि से संबंधित कारवाई करने का आदेश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी