शराब मामले में दो थाना क्षेत्र से तीन लोगों की गिरफ्तारी

मधुबनी। शराब मामले में दो थाना क्षेत्रों से तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Apr 2020 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 06:14 AM (IST)
शराब मामले में दो थाना क्षेत्र से तीन लोगों की गिरफ्तारी
शराब मामले में दो थाना क्षेत्र से तीन लोगों की गिरफ्तारी

मधुबनी। शराब मामले में दो थाना क्षेत्रों से तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें दो धंधेबाज हैं तथा एक पियक्कड़। पुलिस ने भारी मात्रा में शराब भी जब्त की है।

भैरवस्थान थाना पुलिस ने दो लोगों को लगभग 22 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि नरूआर के ग्रामीणों ने उक्त दोनों धेधेबाजों को घेरकर पकड़ा। उसे पुलिस के हवाले किया। धंधेबाज की बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। धंधेबाज की पहचान दरभंगा जिला के सकतपुर थाना के उजान गांव निवासी गोपाल झा के पुत्र दुर्गानंद झा उर्फ दुर्गेश झा तथा रामचन्द्र राय के पुत्र मन्नू राय के रूप में हुई है। दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

भैरवस्थान पुलिस ने एक अन्य मामले में समिया से मधुबनी जानेवाली पथ में बांध सड़क पर लावारिश अवस्था में 204 बोतल तीन सौ एमएल की नेपाली शराब जब्त की है। इस मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी ओर, लखनौर पुलिस ने लखनौर गांव निवासी गुणानंद झा के पुत्र प्रकाश झा को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। उसकी मेडिकल जांच कराई गई। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसपर भी मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी