चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर की बुजुर्ग की निर्मम हत्या

हरलाखी थाना क्षेत्र के बरही गांव में चचेरे भाई ने अपने बुजुर्ग भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 11:36 PM (IST)
चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर की बुजुर्ग की निर्मम हत्या
चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर की बुजुर्ग की निर्मम हत्या

मधुबनी। हरलाखी थाना क्षेत्र के बरही गांव में चचेरे भाई ने अपने बुजुर्ग भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बुजुर्ग को घायल अवस्था में इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना शनिवार सुबह की है। बताया जाता है कि बकरे को बेचने से मना करने पर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के ही 55 वर्षीय बिन्दे मुखिया के रूप में की गई है। वे मछुआ सोसायटी के सदस्य भी थे। वहीं आरोपित उसका चचेरा भाई शत्रुघ्न मुखिया उर्फ बंकुर है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह शत्रुघ्न मुखिया बकरे को बेचने जा रहा था। लेकिन बिन्दे मुखिया मन्नत के लिए उस बकरे को रखे रहने की बात कहते उसे बेचने से रोकना चाह रहा था। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान आरोपित ने अपने घर मे रखी कुल्हाड़ी से ¨बदे के सिर पर वार कर दिया। घायल अवस्था में परिजन व ग्रामीणों ने उसे उमगांव पीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों की मानें तो उमगांव पीएचसी में बिना कोई उपचार किए उसे रेफर कर दिया गया। सिर के जख्म में पट्टी भी नहीं लगाई गई और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो पुत्र व तीन विवाहित पुत्रियां हैं। गांव में मातम का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार व एएसआइ रामकुमार ¨सह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। घटना स्थल पर काफी खून भी जमा पड़ा था। थानाध्यक्ष ने मृतक के पुत्र विक्रान्ता मुखिया, पत्नी व बहु से बयान लिया।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी