चित्रगुप्त पूजा व भैया दूज की तैयारी पूरी, पर्व आज

मधुबनी। दीपावली के तीसरे दिन द्वितीया को चित्रगुप्त पूजा व भैया दूज पर्व मनाया जाता है। जिसके लिए तैयारी चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Oct 2019 11:46 PM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 06:30 AM (IST)
चित्रगुप्त पूजा व भैया दूज की तैयारी पूरी, पर्व आज
चित्रगुप्त पूजा व भैया दूज की तैयारी पूरी, पर्व आज

मधुबनी। दीपावली के तीसरे दिन द्वितीया को चित्रगुप्त पूजा व भैया दूज पर्व मनाया जाता है। जिसके लिए तैयारी चल रही है। जिले में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया है। वहीं बहने भैयादूज पर भाई के दीर्घजीवन कामना के लिए पूजेंगी। धूमधाम से होगी चित्रगुप्त पूजा चित्रगुप्त महाराज की पूजा श्रीश्री 108 राधा- हरि कीर्तन भवन मंदिर चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा स्थानीय राधा- हरि कीर्तन भवन में पूरी तैयारी में चित्रांश जुटे है। चित्रगुप्त महाराज व उनके 12 पुत्रों की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजन का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया लाएगा। जिले के करीब दो दर्जन स्थानों पर चित्रगुप्त पूजनोत्सव का आयोजन होता है। इस दिन कायस्थ समाज के लोग कलम का प्रयोग नहीं करते हैं। भाई के दीर्घ जीवन की बहनें करेंगी कामना भातृ द्वितीया (भैया दूज) पर आज मंगलवार को बहनों के घर भाई पहुंचेंगे। भाई अपनी बहनों से मिथिला परंपरा के न्योत लेंगे। परंपरा के भाई की दीर्घ जीवन की कामना के लिए बहनें भाई की पूजा करती हैं। जिसके अनुसार भाई को पीठार से लेप किए हुए पीढ़ी पर बैठाकर माथे पर पीठार व सिदूर का तिलक लगाकर दोनों हाथों में पिठार व सिदूर का लेप लगा कर उसमें पान, सुपारी, मखान, सिक्का व कुमहर फुल को रख कर तीन बार प्रक्रिया दोहराते हुए यम से रक्षा की कामना करती है। पूजा के बाद उम्र के अनुसार बहन व भाई एक दूसरे के प्रणाम कर आशीर्वाद लेती है। हर भाई शीघ्र बहन के यहां पहुंच कर न्योता लेने की चाह रख विभिन्न वाहनों से बहनों के यहां पहुंचेंगे। 'भैयादूज त्योहार पर बहन-भाई के बीच आशीष और यथासाध्य उपहार की मान्यता रही है। आज के दिन बहन को भुल नहीं सकता। बहन की भावनाओं का जीवन भर कद्र करता रहूंगा।'

- निशु कुमारी

फोटो 28 एमडीबी 14 'बड़ी बहन का प्यार बचपन से मिलता आ रहा है। इस पवित्र त्योहार पर उनके स्नेह से एकबार फिर सिचित होने का सुअवसर आया है। बहन का प्यार पाकर आज के दिन मैं खुशी से भर आता हूं।'

- विशाल कुमार झा

फोटो 28 एमडीबी 15

'भैयादूज के त्योहार पर न्योता लेते हैं। भाई का अगाध प्रेम व सम्मान मेरे लिए इस महान पर्व की अहमियत बढ़ाता है। भाई की मंगलकामना सदैव मेरे मन में होती है।'

- कुमारी नेहा

फोटो 28 एमडीबी 16 'भैयादूज के दिन मैं कहीं भी रहूं मुझे बहन के घर जाने की जल्दीबाजी होती है। बहन से न्योता लेकर इस त्योहार की परम्परा को निभाने के प्रति काफी उत्सुक रहता हूं।

'- अभिषेक कुमार

फोटो 28एमडीबी 17

chat bot
आपका साथी