लॉकडाउन में निर्माण कार्य रोकने गई पुलिस टीम पर हमला

मधुबनी। लौकहा थाना क्षेत्र की चतुर्भुज पिपराही पंचायत के मटही में लॉकडाउन में निर्माण कार्य को रोकने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Mar 2020 10:21 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 06:07 AM (IST)
लॉकडाउन में निर्माण कार्य रोकने गई पुलिस टीम पर हमला
लॉकडाउन में निर्माण कार्य रोकने गई पुलिस टीम पर हमला

मधुबनी। लौकहा थाना क्षेत्र की चतुर्भुज पिपराही पंचायत के मटही में लॉकडाउन में निर्माण कार्य को रोकने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। दस से 12 की संख्या में लोगों के हमले में लौकही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। भीड़ ने थानाध्यक्ष का र्सिवस रिवॉल्वर भी छीनने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष का इलाज पीएचसी लौकही में चल रहा है। वहीं हवलदार की हालत गंभीर होने पर डीएमसीएच रेफर कर दिया है। सूचना पर फुलपरास सुनीता कुमारी ने पीएचसी जाकर थानाध्यक्ष से घटना की जानकारी ली। इस घटना में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जाता है कि मठही टोला में चौकीदार मो. मुमताज को बुधवार दोपहर जानकारी मिली कि बहुत से लोग इकट्ठा होकर घर बनाने के लिए दीवार जोड़ रहे हैं। वहां पहुंचकर चौकीदार ने उन्हें काम बंद करने को कहा। चौकीदार को लोगो ने मारपीट कर भगा दिया। चौकीदार ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। गुरुवार सुबह थानाध्यक्ष मटही टोला पहुंचे। लॉकडाउन के मद्देनजर काम बंद करने को कहा। काम बंद करने के लिए दबाव देने पर घर बनवा रहे जगदेव राम तथा चंद्रदेव राम आदि ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। लोगो ने पुलिस बल पर लाठियों व कुदाल आदि से हमला कर दिया। इसमें थानाध्यक्ष धनंजय कुमार समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों में से एक ने थानाध्यक्ष पर कुदाल से प्रहार कर दिया। इससे उनके सिर पर गहरा जख्म हो गया। थानाध्यक्ष का र्सिवस रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया गया।

घटना की खबर पाकर जहां एसडीपीओ फुलपरास सुनीता कुमारी वहां पहुंची। वही अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल को भी मंगवा लिया गया। एसडीपीओ के अनुसार घटना स्थल से कथित हमलावरों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि कानून का उल्लंघन कर लॉकडाउन में जमा होकर काम करवा रहे लोगो द्वारा पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा कि यह निर्माण सरकारी जमीन पर कराया जा रहा। लॉकडाउन के कारण लोगों का ध्यान इस पर नहीं जाए इसलिए तेजी से काम कराने की तैयारी चल रही थी।

chat bot
आपका साथी