नाला नहीं बनने से आक्रोश, रोका एनएच निर्माण कार्य

मधुबनी। हरलाखी प्रखंड के फुलहर में ग्रामीणों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर एनएच-104 का निर्माण कार्य रोक दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 11:18 PM (IST)
नाला नहीं बनने से आक्रोश, रोका एनएच निर्माण कार्य
नाला नहीं बनने से आक्रोश, रोका एनएच निर्माण कार्य

मधुबनी। हरलाखी प्रखंड के फुलहर में ग्रामीणों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर एनएच-104 का निर्माण कार्य रोक दिया। घंटों काम रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। एजेंसी का कार्य घंटों ठप होने के साथ सड़क के दिनों किनारे गाड़ियों की कतारें लग गईं। बाद में निर्माण एजेंसी के लोगों ने स्थानीय मुखिया पति छोटे साह के सहयोग से ग्रामीणों से वार्ता कर निर्माण कार्य शुरू किया।

भविष्य में जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फुलहर में हमेशा जलजमाव रहता है। सड़क निर्माण कार्य में नाला नहीं बनने से विकट समस्या उत्पन्न हो जाएगी। सड़क किनारे स्थित अनुसूचित जाति के दर्जनों घर जलजमाव की चपेट में आ जाएंगे। स्थानीय मुखिया पति ने निर्माण एजेंसी से बातकर संबंधित पदाधिकारी को नाला निर्माण को लेकर लिखित रूप से अवगत कराया गया है। इसकी प्रतिलिपि स्थानीय पदाधिकारियों को भी भेजी गई है। निर्माण एजेंसी के लोगों का कहना है कि स्टीमेट के मुताबिक फिलहाल नाला निर्माण की कोई गुंजाइश नहीं है। सड़क निर्माण के बाद भी पहल करने के बाद नाला निर्माण कराया जा सकता है। मौके पर सुजीत यादव, परमेश्वरी देवी, सुनीता देवी, जसो देवी, जगतरण देवी, अमृत देवी, रंजीत यादव, रामचंद्र मुखिया, कृष्णा मुखिया, सुनील मुखिया, महेंद्र सादा, वीरेंद्र मुखिया, निरंजन मुखिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी