पैक्स चुनाव को ले बनाए गए 57 बूथ, बीडीओ ने किया भौतिक सत्यापन

मधुबनी। बाबूबरही प्रखंड के 12 पैक्सों में अगामी 15 फरवरी को चुनाव होगा। चुनाव प्राधिकार से ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 11:31 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 11:31 PM (IST)
पैक्स चुनाव को ले बनाए गए 57 बूथ, बीडीओ ने किया भौतिक सत्यापन
पैक्स चुनाव को ले बनाए गए 57 बूथ, बीडीओ ने किया भौतिक सत्यापन

मधुबनी। बाबूबरही प्रखंड के 12 पैक्सों में अगामी 15 फरवरी को चुनाव होगा। चुनाव प्राधिकार से मिले निर्देश के आलोक में कोविड-19 गाइडलाइन के पालन को लेकर 450 मतदाता पर एक बूथ रहेगा। इस प्रकार प्रखंड क्षेत्र में 57 बूथ चिन्हित किए गए हैं। बीडीओ अजेश कुमार ने बताया कि सभी बूथों का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है। पूर्व के मूल बूथों के अतिरिक्त निकट अवस्थित सरकारी विद्यालय, सामुदायिक भवन आदि को सहायक बूथ बनाया गया है। बताया कि बाबूबरही पंचायत भवन में तीन एवं ग्राम कचहरी भवन में दो बूथ होंगे। बेला पंचायत के पैक्स गोदाम रौआही में दो एवं प्राथमिक विद्यालय बेला रामपुर में तीन, भटचौरा पैक्स के पैक्स गोदाम बरूआर में दो एवं मध्य विद्यालय बरूआर में दो, भूपट्टी पंचायत के पैक्स भवन भूपट्टी में दो एवं कन्या मध्य विद्यालय भूपट्टी में तीन, छौरही पैक्स के पैक्स गोदाम में दौ एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय छौरही में दौ, धमौरा पैक्स के पैक्स गोदाम में दौ व मध्य विद्यालय मोगलाहा में चार बूथ होंगे।घोंघौर पंचायत के पैक्स गोदाम भटगामा में दौ एवं मध्य विद्यालय भटगामा में चार, मिश्रौलिया पैक्स के सभी चार बूथ रहिकपुर मध्य विद्यालय में होंगे। सर्रा पैक्स के पंचायत भवन कोल्हुआ में दो व प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ में दो, तिरहुता पैक्स गोदाम में दो व मध्य विद्यालय तिरहुता में चार, मुरहदी पैक्स के पैक्स गोदाम में दो व मध्म विद्यालय मुरहदी में तीन और कुल्हरिया पैक्स के सामुदायिक सह पंचायत भवन में दौ एवं सामुदायिक भवन लहेरी टोल में एक मतदान केंद्र होंगे। प्रखंड के 12 पैक्सों के लिए 15 फरवरी को होगा मतदान व मतगणना।

chat bot
आपका साथी