नाना के घर से नाबालिग का अपहरण

थाना क्षेत्र के कौआहा बरही गांव से एक 15 साल की एक नाबालिग लड़की का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार लड़की एक शादी समारोह में अपने नाना के घर बरही गांव गई थी। जहां से उसका अपहरण हो गया। पीड़िता लड़की की विधवा मां ने थाना में एक आवेदन दिया है।

By Edited By: Publish:Tue, 30 Aug 2016 11:20 PM (IST) Updated:Tue, 30 Aug 2016 11:20 PM (IST)
नाना के घर से नाबालिग का अपहरण

मधुबनी। थाना क्षेत्र के कौआहा बरही गांव से एक 15 साल की एक नाबालिग लड़की का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार लड़की एक शादी समारोह में अपने नाना के घर बरही गांव गई थी। जहां से उसका अपहरण हो गया। पीड़िता लड़की की विधवा मां ने थाना में एक आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया है कि बरही गांव के शत्रुधन यादव पर शादी की नीयत से उसकी लड़की को नाना के घर बरही से भगा ले गया है। साथ ही आवेदन में बरही गांव के ही किशोरी यादव, सत्तो यादव, गंगा प्रसाद यादव, रेखा देवी पर भी बहला-फुसला कर भगाने का आरोप लगाया गया है। लड़की की मां ने बताया कि मेरे मायके के कुछ लोगों ने भी उक्त आरोपियों के साथ मेरी बेटी को देखा है। लोगों ने ही मुझे बताया कि तुम्हारी बेटी को उन लोगों के साथ देखी गई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष हनुमान चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी