माता का सजेगा आकर्षक दरबार, लगेगा विशेष जयकारा

मधुबनी। शहर के कोतवाली चौक पर मंदिर परिसर में नव शक्ति दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में दुर्गा पूजा की तैयारी काफी जोरों से चल रही है। यहां माता का दरबार सजाने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 10:13 PM (IST)
माता का सजेगा आकर्षक दरबार, लगेगा विशेष जयकारा
माता का सजेगा आकर्षक दरबार, लगेगा विशेष जयकारा

मधुबनी। शहर के कोतवाली चौक पर मंदिर परिसर में नव शक्ति दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में दुर्गा पूजा की तैयारी काफी जोरों से चल रही है। यहां माता का दरबार सजाने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। यहां दो दशकों से पूजा होती आ रही है। दुर्गा पूजा को लेकर प्रतिमा निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस वर्ष पूजा का बजट करीब पांच लाख रुपये का है। माता की पूजा-अर्चना के लिए दूरदराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते है। इस दौरान भक्ति जागरण का आयोजन किया जाता है। पूजा समिति के लोग पूजा की तैयारी में तन्मयता के साथ जुटे हैं। यहां पूजा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्था की जाती है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल समेत अन्य सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाता है।

------------------------------

ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया भव्य दुर्गा मंदिर का निर्माण

फोटो 22 एमडीबी 52

झंझारपुर के कन्हौली गांव में स्थित भैरवी-भैरवेश्वर दुर्गास्थान की स्थापना सात दशक पूर्व की गई थी। स्थापना काल में इस स्थल पर झोपड़ी थी। उसी में पूजा होती थी। ग्रामीणों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। इन दिनों माता की प्रतिमा और आकर्षक पंडाल का निर्माण चल रहा है। पूर्व में पूजा के मौके पर कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन किया जाता था। झंझारपुर-लौकहा रेलवे लाइन व झंझारपुर-अंधराठाढ़ी सड़क से सटे इस दुर्गा स्थान की स्थापना मुख्यत: राज दरभंगा के प्रबंधक सह झंझारपुर पुवारी टोल निवासी दुर्गानन्द झा, मोहना के कामेश्वर झा व कन्हौली गांव निवासी रमाकान्त झा के संयुक्त प्रयास और समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया गया था। पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार झा, सचिव बौआ जी झा, कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष अरुण कुमार झा ने बताया कि इस वर्ष में पूजा का बजट करीब साढ़े चार लाख का है।

chat bot
आपका साथी