जिले में बाढ़ हालात बेकाबू, राहत कार्य में तेजी

मधुबनी। जिले में बाढ़ का दायरा बढ़ ही जा रहा है। बाढ़ प्रभावित प्रखंडों की संख्या बढ़कर अब 16 हो गई है। प्रशासनिक आकलन के मुताबिक करीब डेढ़ अरब रुपये की सार्वजनिक संपत्ति के क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 11:53 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jul 2019 06:29 AM (IST)
जिले में बाढ़ हालात बेकाबू, राहत कार्य में तेजी
जिले में बाढ़ हालात बेकाबू, राहत कार्य में तेजी

मधुबनी। जिले में बाढ़ का दायरा बढ़ ही जा रहा है। बाढ़ प्रभावित प्रखंडों की संख्या बढ़कर अब 16 हो गई है। प्रशासनिक आकलन के मुताबिक करीब डेढ़ अरब रुपये की सार्वजनिक संपत्ति के क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है। जिले में बाढ़ से प्रभावित प्रखंडों में जयनगर, खजौली, घोघरडीहा, लदनियां, फुलपरास, मधवापुर, बासोपट्टी, झंझारपुर, बाबूबरही, अंधराठाढ़ी, खुटौना, बेनीपट्टी, बिस्फी, लखनौर, पंडौल एवं मधेपुर शामिल हैं। जिले में बाढ़ प्रभावित पंचायतों की संख्या 123 हो गई है। 59 पंचायत बाढ़ से पूर्ण प्रभावित है तो 64 पंचायत आंशिक रूप से प्रभावित है। बाढ़ की चपेट में आने वाले गांवों की संख्या भी बढ़कर 273 हो गई है, जो पानी से पूरी तरह घिरा है। जिले में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर अब 2.46 लाख लाख हो गई है। जिले में 51,236 पशु भी बाढ़ से प्रभावित है। जिले बाढ़ से अब तक जिले में आठ लोगों की मौत हो गई है। जिले में बाढ़ से विस्थापित लोगों की संख्या बढ़कर अब 8,657 हो गई है। विस्थापितों में से 3,721 लोगों को जिला प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। बाढ़ से 16,206 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि तो 2,860 हेक्टेयर गैर कृषि योग्य भूमि प्रभावित हो गया है। बाढ़ से राहत एवं बचाव कार्य में 15 मोटरबोट, 98 सरकारी नाव एवं 17 निजी नाव को लगाया गया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन द्वारा चार सहाय्य केंद्र, 16 स्वास्थ्य शिविर एवं 83 सामुदायिक रसोई केंद्र चलाया जा रहा है, जिसमें बाढ़ से विस्थापित व प्रभावित 16,867 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा 16 पशु कैंप भी चलाया जा रहा है। अब तक 1,965 पशुओं का उपचार भी किया जा चुका है। वहीं जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावितों के बीच अब तक 89.05 क्विटल चूड़ा, 16.70 क्विटल गुड़-चीनी, 50 किग्रा सत्तू, दो क्विटल नमक, 18,983 पॉलिथीन शीट एवं 1,530 फूड पैकेट का वितरण किया चुका है।

chat bot
आपका साथी