सेविकाओं का हो रहा आर्थिक व मानसिक शोषण

मधुबनी। घोघरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित धर्मशाला में रविवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रखंड अध्यक्ष ममता कुमारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 06:10 AM (IST)
सेविकाओं का हो रहा आर्थिक व मानसिक शोषण
सेविकाओं का हो रहा आर्थिक व मानसिक शोषण

मधुबनी। घोघरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित धर्मशाला में रविवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रखंड अध्यक्ष ममता कुमारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं की बैठक हुई। इसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना एवं आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया। साथ ही उनके विरुद्ध सर्वसम्मति से निदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में कहा गया कि अगर सीडीपीओ मानसिक व आर्थिक शोषण बंद नहीं कीं तो परियोजना कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि अन्नप्रासन एवं गोद भराई की राशि आवंटित रहने के बावजूद नहीं दी गई है। सीडीपीओ की मनमानी को यह दर्शाता है। बैठक में सीडीपीओ के अड़ियल रवैये का चर्चा करते हुए सेविकाओं ने कहा कि अनुपस्थिति विवरणी ससमय निदेशालय को नहीं भेजने के कारण विगत सात माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। यहां तक कि दुर्गापूजा, दीपावली, छठ व मोहर्रम जैसे पर्व में भी मानदेय नहीं मिला।

बैठक में प्रखंड सचिव अंजली देवी, सीता देवी, पुष्पा कुमारी आशा कुमारी, विनीता कुमारी, चंद्रिका कुमारी, पुतुल देवी, अंजू कुमारी, आरती कुमारी, संगीता झा, अंशु देवी, अनुराधा देवी, ममता देवी, ललिता कुमारी, पूनम कुमारी, वीणा कुमारी, सरस्वती देवी, लक्ष्मी, साधना कुमारी, रेणु कुमारी, संजू देवी, बबीता देवी, नूतन देवी शिव कुमारी, मंजू कुमारी, राज रानी कुमारी, हेमलता देवी, किरण कुमारी, प्रेम कुमारी समेत दर्जनों सेविका व सहायिकाओं ने भाग लिया। वहीं सीडीपीओ शशिकला सिंह ने इन आरोपों को निराधार कहा है।

chat bot
आपका साथी