पौधरोपण के दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों में दिखा उत्साह

मधुबनी। पृथ्वी दिवस के मौके पर मनरेगा योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न जगहों पर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:44 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:14 AM (IST)
पौधरोपण के दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों में दिखा उत्साह
पौधरोपण के दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों में दिखा उत्साह

मधुबनी। पृथ्वी दिवस के मौके पर मनरेगा योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न जगहों पर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। शुरुआत प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन से हुई। बीडीओ अरविद कुमार सिंह, सीओ सौरभ कुमार, पूर्व बीडीओ अरुणा कुमारी चौधरी, पूर्व सीओ शशिभूषण प्रसाद सिंह, प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार पाण्डेय, कार्यक्रम पदाधिकारी अमजद रेजा, बीएओ नौशाद अहमद, बीएसएस शत्रुघ्न राम, आत्माध्यक्ष चंद्रभूषण शुक्ला, क्षेत्र संख्या दो के जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, वन विभाग के राहुल कुमार व विवेक कुमार मनरेगा जेई तनवीर आलम, जीविका प्रबंधक दिलीप कुमार आदि ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर कुल 34 सौ पौधे लगाए गए। कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचायत में एक-एक यूनिट अथवा दो सौ पौधे लगाए गए है। जिसमें प्रखंड मुख्यालय भी शामिल है। मौके पर पीआरएस राजेंद्र राम, श्याम दास सहित प्रखंड के कई कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी