कांग्रेस कर रही वोट बैंक की राजनीति : सांसद

मधुबनी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के माथे पर 370 व 35ए का कलंक समाप्त कर साहसिक व ऐतिहासिक कार्य किया है। पीएम मोदी ने विश्व में भारत का सम्मान ऊंचा कर डंका बजा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 11:07 PM (IST)
कांग्रेस कर रही वोट बैंक की राजनीति : सांसद
कांग्रेस कर रही वोट बैंक की राजनीति : सांसद

मधुबनी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के माथे पर 370 व 35ए का कलंक समाप्त कर साहसिक व ऐतिहासिक कार्य किया है। पीएम मोदी ने विश्व में भारत का सम्मान ऊंचा कर डंका बजा दिया है। उक्त बातें मधुबनी के भाजपा सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने एकतारा गांव में आयोजित पीएम के जन्म दिन सेवा सप्ताह के अंतिम दिन साफ-सफाई व स्वच्छता अभियान के बाद सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक के कारण तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। देश के खजाने को लूटने वाले व भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं तिहार जेल जा रहे हैं। धारा 370 व 35ए देश के माथे पर कलंक था। संसद में जो कानून बनता था वह कानून कश्मीर में लागू नहीं होता था। अब वैसी स्थिति नहीं रही। कहा कि देश के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम बहनों के लिए कानून बनाकर तीन तालाक को एक झटके में समाप्त कर दिया। नरेंद्र मोदी की सरकार महात्मा गांधी के सपने को साकार कर रही है। दो अक्टूबर से भाजपा के द्वारा गांवों में पद यात्रा शुरू की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिन के सेवा सप्ताह के अवसर पर एकतारा गांव में सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में झाड़ू थाम एकतारा गांव में साफ-सफाई की।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, जिला महामंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, सुनील कुमार चौधरी, अड़ेर मंडल अध्यक्ष फुलकांत झा, वीरेन्द्र कुमार, गिरेंद्र पांडेय, रामबाबू चौधरी, मदन पांडेय, ललित कुमार सिंह, विनोद झा, राहुल राज, सुधीर सिंह, श्याम सिंह, संजय कुमार, नत्थू ठाकुर, सोली दास, संजीव पांडेय, श्याम शर्मा, सोनू पांडेय सहित अन्य लोगों ने विचार प्रकट किया। आगत अतिथि को पाग दोपटा से सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी