झंझारपुर रेल लाइन पर शीघ्र दौड़ेंगी बड़ी लाइन की ट्रेनें

मधुबनी। झंझारपुर क्षेत्र के लोगों की वर्षो की आस शीघ्र पूरी होगी। झंझारपुर रेल लाइन पर शीघ्र ही बड़ी लाइन की ट्रेनें दौड़ेंगी। 19 नवंबर को रेलवे के पूर्वी जोन के मुख्य संरक्षा आयुक्त झंझारपुर आएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:46 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 10:46 PM (IST)
झंझारपुर रेल लाइन पर शीघ्र दौड़ेंगी बड़ी लाइन की ट्रेनें
झंझारपुर रेल लाइन पर शीघ्र दौड़ेंगी बड़ी लाइन की ट्रेनें

मधुबनी। झंझारपुर क्षेत्र के लोगों की वर्षो की आस शीघ्र पूरी होगी। झंझारपुर रेल लाइन पर शीघ्र ही बड़ी लाइन की ट्रेनें दौड़ेंगी। 19 नवंबर को रेलवे के पूर्वी जोन के मुख्य संरक्षा आयुक्त झंझारपुर आएंगे। वे ट्रेन चलवाकर उसकी स्थिति एवं उसकी गति का निर्धारण करेंगे। इसके बाद झंझारपुर की बड़ी रेललाइन की पटरी पर सवारी गाड़ियां दौड़ने लगेगी। संरक्षा आयुक्त के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को रेल निर्माण विभाग के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं निर्माण के मुख्य अभियंता अशोक कुमार राय ने संयुक्त रूप से झंझारपुर स्टेशन परिसर एवं झंझारपुर से मंडन मिश्र हॉल्ट तक पटरियों का निरीक्षण किया। स्टेशन पर दोनों अधिकारी अब तक के कार्य से असंतुष्ट दिखे। स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान जूनियर अभियंताओं को उन्होंने कहा कि तीन नंबर रेल पटरी का काम तो हो गया। मगर,जो जरूरी एक नंबर रेल पटरी था उसका काम बाधित क्यों है। उन्होंने निर्माण काम के फेज वन नक्शा की मांग की। नक्शा मंगवाया गया। मगर, नक्शा फाइनल वाला नहीं था। उन्होंने बातचीत में कहा कि यहां मिस मैनेज है। उन्होंने कहा कि पांच दिन बाद संरक्षा आयुक्त का दौरा है। मगर, सरफेश भी ठीक नहीं किया गया है। निरीक्षण के बाद वे ट्रॉली से मंडन मिश्र हॉल्ट की ओर निकल गए। ट्रॉली पर ही जागरण के सवाल पर उन्होंने मुख्य संरक्षा आयुक्त के कार्यक्रम की जानकारी दी। कहा कि जो भी गड़बड़ियां है उसे अविलंब ठीक कर लिया जाएगा।

इधर, स्टेशन परिसर पर काम तेजी से चल रहा है। यात्रियों को बैठने के लिए बेंच वगैरह लगाया जा रहा है। शौचालय का निर्माण अंतिम चरण में है। शीतल जल का काउंटर भी तेजी से बनाया जा रहा है। स्टेशन के बाह्यं परिसर में फेवर ब्लॉक या चेकर टाइल्स ईंट लगाया जा रहा है। अधिकारी द्वय के दौरे में उनके साथ स्थानीय पीडब्ल्यूआइ ओपेन किशोर कुमार भारती, डिप्टी चीफ ईंजीनियर पीके सिंह, सीनियर सेक्शन ईजीनियर श्याम कुमार के अलावा स्थानीय विनय कुमार झा, विजय कुमार झा, मुकेश केजरीवाल, राजेश कुमार झा, गोपाल झा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी