अपने दमखम पर बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

मधुबनी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साह ने कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी। बेहतर छवि वाले पार्टी के समर्पित युवा नेताओं को मैदान में उतारा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Nov 2019 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 30 Nov 2019 11:43 PM (IST)
अपने दमखम पर बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
अपने दमखम पर बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

मधुबनी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साह ने कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी। बेहतर छवि वाले पार्टी के समर्पित युवा नेताओं को मैदान में उतारा जाएगा। चुनाव में मिली सफलता अनुरूप बिहार में सरकार गठन में समान विचारधारा वाले दलों के साथ तालमेल की जाएगी। वे जिला अतिथिगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। स्कूल, अस्पताल बचाओ जन संवाद यात्रा पर यहां पहुंचे श्री साह ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की हालत बदतर बनी है। दिल्ली सरकार द्वारा आम लोगों की सुविधाओं से जुड़ी योजना को लागू कर एक नया इतिहास बनाया गया है। बिहार में आप की सरकार बनने पर यहां भी दिल्ली जैसी कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि हिन्दुस्तान के हर लोगों के दिलों में आम आदमी पार्टी अपनी जगह बना ली है। केंद्र और बिहार सरकार के विफलता को लेकर पार्टी का आंदोलन काफी कारगर साबित हुआ है। देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी मुहं बाए खड़ी है। मौके पर विनोद कुशवाहा, आनंद पटेल, मुकेश पंजियार, राघवेंद्र ठाकुर, सुभाष यादव, राकेश यादव, वीरेंद्र साह, संतोष चौधरी, गणपति चौधरी, बिहारी बाबा सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी