मानव श्रृंखला सफल बनाना एक चुनौती

मधुबनी। लदनियां प्रखंड क्षेत्र के गिदवास पंचायत भवन में पंचायत परिसर में पंचायत वासियों की बैठक हुई।

By Edited By: Publish:Tue, 17 Jan 2017 12:50 AM (IST) Updated:Tue, 17 Jan 2017 01:43 AM (IST)
मानव श्रृंखला सफल बनाना एक चुनौती
मानव श्रृंखला सफल बनाना एक चुनौती

मधुबनी। लदनियां प्रखंड क्षेत्र के गिदवास पंचायत भवन में पंचायत परिसर में पंचायत वासियों की बैठक हुई। अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अजय कुमार साह ने की। बैठक में प्रमुख प्रमिला देवी, बीडीओ डॉ. विमल कुमार, जदयू नेता सत्यनारायण साफी, सरपंच रामाशीष ठाकुर, पंस लक्ष्मी गड़ेरी, प्रमोद प्रभाकर, पूर्व पंसस जगदीश मंडल, रतन पासवान, रामकृपाल ठाकुर, राजेश्वर साह, विजय कुमार साह के अलावा सभी स्कूलों के एचएम, सेविका, विकास मित्र एवं पंचायत कर्मी भग लिया। बैठक में बीडीओ ने कहा कि 21 जनवरी को शराबबंदी के समर्थन में मानव श्रृंखला सफल बनाना चुनौती है। इस प्रखंड क्षेत्र में कुल 45 किमी में मानव श्रृंखला बनेगा। जिसमें करीब 90 हजार लोगों को भागीदारी आवश्यक है। आपके सहयोग से ही संभव है। लदनियां प्रखण्ड का इतिहास है किसी सरकारी कार्यक्रम में भागीदारी बढ़-चढ़ कर लेना। इसे सफल बनाना आप सबों का जिम्मेदारी आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी