सूबे में विकास ठप

मधेपुर(मधुबनी),संस: बिहार में आज फिर भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। विकास

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 07:59 PM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 07:59 PM (IST)
सूबे में विकास ठप

मधेपुर(मधुबनी),संस: बिहार में आज फिर भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। विकास ठप है। पदाधिकारी बिना मोटी घूस लिए बात तक नहीं करते। उक्त बातें स्थानीय व्यवसायी व भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद टिबड़ेवाल के आवास पर भाजपा के प्रदेश मंत्री मृत्युंजय झा ने कही। वे बिहार बचाओ बिहार बनाओ कार्यक्रम के तहत बोल रहे थे। उन्होने कहा कि आज सभी दल मिलकर भाजपा को रोकने हेतु एक महागठबंधन बना लिया है। ये गठबंधन अवसरवादियों का गठबंधन है। हम जहा गठबंधन के बिना के हरियाणा में पूर्ण बहुमत व महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बन रहे वहीं विरोधी दल गठबंधन बनाने में लगे हैं। हमारी पार्टी बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार भी विकास के पथ पर दौड़ेगा। उनके साथ पुरूषोश्रम झा, विष्णु प्रसाद टिवड़ेवाल, अशोक कुवॅर, मिहिर झा, मदन झा, प्रमोद कुमार साहू, श्रवन झा, विक्की राजा, सोनू कुमार झा सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी