चुनाव से पहले महागठबंधन टूटेगा : प्रकाश

मधुबनी, संस: लोजपा के प्रदेश संगठन सचिव प्रकाश चन्द्र झा ने दावा किया है कि बिहार में राजद महागठबंधन

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 09:34 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 09:34 PM (IST)
चुनाव से पहले महागठबंधन टूटेगा : प्रकाश

मधुबनी, संस: लोजपा के प्रदेश संगठन सचिव प्रकाश चन्द्र झा ने दावा किया है कि बिहार में राजद महागठबंधन का खाता भी नहीं खुलेगा और विधान सभा चुनाव से पहले ही महागठबंधन टूट कर बिखर जाएगा। बिहार की जनता अब काफी सजग हो गई है और वह कभी भी जंगलराज पसंद नहीं करेगी। जिस तरह लोक सभा चुनाव में बिहार की जनता ने अपना मूल्यवान वोट राजग गठबंधन को देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाया उसी तरह बिधान सभा चुनाव में राजग गठबंधन को ही वोट देगी। श्री झा ने कहा कि बिहार में राजग गठबंधन की सरकार बनेगी तभी यहां के किसानों की समस्या का हल होगा। क्योंकि वर्तमान सरकार किसानों, बेरोजगारों की समस्या से पूरी तरह उदासीन है। केन्द्र में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में लोजपा के अध्यक्ष राम विलास पासवान शानदार ढंग से काम कर जन समस्याओं को सुलझा रहे हैं और मोदी के नेतृत्व में देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। मिथिलांचल के साथ बिहार सरकार भेदभाव कर रही है जिसका मुंहतोड़ जबाव जनता चुनाव में देगी।

chat bot
आपका साथी