जिले में 111 गांवों पर बाढ़ का कहर, 63 हजार लोग प्रभावित

मधुबनी। जिले में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कमला भूतही बलान समेत कई अन्य नदियां जिले में अपना रौद्र रूप दिखा रही है। इन नदियों की बाढ़ से जिले के दस प्रखंड प्रभावित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jul 2019 11:02 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 06:33 AM (IST)
जिले में 111 गांवों पर बाढ़ का कहर, 63 हजार लोग प्रभावित
जिले में 111 गांवों पर बाढ़ का कहर, 63 हजार लोग प्रभावित

मधुबनी। जिले में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कमला, भूतही बलान समेत कई अन्य नदियां जिले में अपना रौद्र रूप दिखा रही है। इन नदियों की बाढ़ से जिले के दस प्रखंड प्रभावित हैं। बाढ़ से प्रभावित प्रखंडों में जयनगर, खजौली, घोघरडीहा, लदनियां, फुलपरास, मधवापुर, बासोपट्टी, झंझारपुर, बाबूबरही एवं अंधराठाढ़ी शामिल हैं। जिले में एक पंचायत जहां बाढ़ से पूर्ण रूप से प्रभावित है वहीं 58 अन्य पंचायतों में भी बाढ़ कहर बरपा रहा है। बाढ़ की चपेट में जिले का 111 गांव आ गया है। जिले के 111 गांव बाढ़ की पानी से घिर गया है। जिले में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 62,860 हो गई है। जिले में 1,720 पशु भी बाढ़ से प्रभावित है। जिले में बाढ़ से विस्थापित लोगों की संख्या-1,565 है। सभी विस्थापितों को जिला प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। बाढ़ से 10,249 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि तो 2,300 हेक्टेयर गैर कृषि योग्य भूमि प्रभावित हो गया है। जिला प्रशासन बाढ़ से घिरे एवं बाढ़ से प्रभावित तथा विस्थापित लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चला रही है। राहत एवं बचाव कार्य में एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के दर्जनों जवानों को भी लगाया गया है। बाढ़ से राहत एवं बचाव कार्य में 13 मोटरबोट, 85 सरकारी नाव एवं 15 निजी नाव को लगाया गया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन द्वारा दो सहायता केंद्र चलाया जा रहा है। इसके अलावा 10 स्वास्थ्य शिविर एवं 11 सामुदायिक रसोई केंद्र भी चलाया जा रहा है, जिसमें बाढ़ से विस्थापित व प्रभावित 2,715 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जयनगर में चार, मधवापुर में दो, खजौली में तीन तथा लदनियां एवं अंधराठाढ़ी में एक-एक सामुदायिक रसोई केंद्र चलाया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावितों के बीच अब तक 77 क्विंटल चूड़ा, 14.25 क्विंटल गुड़-चीनी, 50 किग्रा सत्तू, एक क्विंटल नमक, 1035 पॉलिथीन शीट एवं 1,100 फूड पैकेट का वितरण कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी