गम्हरिया में उपप्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव पारित

संवाद सूत्र,गम्हरिया(मधेपुरा): गम्हरिया के प्रखंड उप प्रमुख दिनेश चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 06:10 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 06:10 PM (IST)
गम्हरिया में उपप्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव पारित
गम्हरिया में उपप्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव पारित

संवाद सूत्र,गम्हरिया(मधेपुरा): गम्हरिया के प्रखंड उप प्रमुख दिनेश चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को पारित हो गया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार की उपस्थिति में  एवं प्रमुख शशि कुमार की अध्यक्षता में उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक की गयी। बैठक में दस पंचायत समिति सदस्यों में आठ पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। जबकि दो पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश कुमार और तरुण कुमार बैठक से अनुपस्थित रहे। हालांकि चर्चा से पहले ही उप प्रमुख दिनेश चौधरी ने प्रमुख को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। इस बाबत में कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि त्यागपत्र देने के बावजूद भी उप प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। प्रखंड प्रमुख शशि कुमार ने सदन में उप प्रमुख के विरुद्ध लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव को पढ़कर सुनाने के बाद उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों ने मत विभाजन पर जोर दिया। मतविभाजन के बाद उप प्रमुख को हटाये जाने के पक्ष में सात मत प्राप्त हुआ जबकि हटाये जाने के विपक्ष में एक मत प्राप्त हुआ। इसके बाद प्रखंड प्रमुख शशि कुमार ने उप प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव को  पारित होने की घोषणा किया। इस मौके अंचलाधिकारी रमेश कुमार ¨सह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य गुंजन भारती, निर्मला देवी, राजकुमारी देवी, ममता देवी, पांडव कुमार, रामकुमार, दिनेश चौधरी आदि उपस्थित थे। 

-----------------------------------

chat bot
आपका साथी