कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष बने रोशन कुशवाहा

संवाद सूत्र,पुरैनी (मधेपुरा) : प्रखंड मुख्यालय निवासी सह युवा समाजसेवी रौशन कुशवाहा को बिहार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 12:44 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 12:44 AM (IST)
कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष बने रोशन कुशवाहा
कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष बने रोशन कुशवाहा

संवाद सूत्र,पुरैनी (मधेपुरा) : प्रखंड मुख्यालय निवासी सह युवा समाजसेवी रौशन कुशवाहा को बिहार प्रदेश अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के मधेपुरा जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया गया है। उनका मनोनयन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय मेहता ने की है। साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में कमेटी का गठन कर उसकी सूची अविलम्ब प्रदेश कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया है। जिलाध्यक्ष पद पर अपने मनोनयन के उपरान्त उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। साथ ही महासभा के मजबूती व हित में सदैव सक्रिय भागीदारी निभाने तथा पद पर रहते हुए पूरी निष्ठा एवं इमानदारी से अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए कुशवाहा समाज के विकास एवं उन्नति के शिखर तक पहुंचाने की वचनबद्धता दुहराई है। उनके मनोनयन पर कुशवाहा समाज के बुद्धिजीवियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री रेणू कुशवाहा, विजय ¨सह कुशवाहा, इंजीनियर प्रशांत कुमार सिन्हा, प्रोफेसर सुजीत कुमार मेहता, पूर्व प्रमुख सह पंसस जवाहर मेहता, सरपंच प्रतिनिधि अशोक मेहता, राजाराम मेहता, ललन मेहता, बलभद्र मेहता, आर्यन रस्तोगी, महेश कुमार मुन्ना, अखिलेश मेहता, राजेन्द्र मेहता, अमित उर्फ पिन्टू मेहता, संतोष मेहता, इन्द्र कुमार कुशवाहा, ललित मेहता, प्रवीण कुशवाहा, राहुल मेहता, प्रभात कुशवाहा, विकास कुमार, गुलशन कुमार, रवि मेहता, शक्ति मेहता, राजू मेहता, विजय मेहता, संजय मेहता, अजय मेहता सहित दर्जनों अन्य प्रमुख है।

chat bot
आपका साथी