विद्यालय में अनियमितता को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भखना वासा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में अनियमि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 06:30 PM (IST)
विद्यालय में अनियमितता को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
विद्यालय में अनियमितता को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भखना वासा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में अनियमितता के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पढ़ाई का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में दो शिक्षक हैं। परंतु आज तक कभी भी दोनों एक साथ विद्यालय नहीं आते हैं। एक आते हैं तो दूसरा विद्यालय से गायब रहता है। मीनू के हिसाब से भोजन नहीं दिया जाता है। विरोध की सूचना मिलते ही छात्रों के परिजनों ने भी विद्यालय पहुंचकर तालाबंदी करते हुए संबंधित सभी पदाधिकारी को विद्यालय आने के लिए आग्रह किया। लेकिन समाचार प्रेषण तक विद्यालय में उत्पन्न हुए विवाद को लेकर सिर्फ बीआरपी विजय कुमार, अभिषेक ¨सह एवं अनुपम ¨सह विद्यालय परिसर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक वरीय पदाधिकारी विद्यालय का जांच करते हुए दोषी शिक्षक पर कार्रवाही नहीं करेंगे तब तक विद्यालय में तालाबंदी रहेगा। ग्रामीण अनिल ¨सह, ¨पटू ¨सह, जूली चौधरी, महेंद्र चौधरी, गुरुदेव चौधरी, मूंगों चौधरी, ब्रह्मदेव चौधरी, ललन ¨सह, अवधेश ¨सह, बटेश्वर ¨सह, क्रति मंडल, लुचो मंडल, ¨पकू ¨सह, गौरव ¨सह, अरुण ¨सह, दीपक कुमार, संतोष कुमार, मनीष मंडल, राजेंद्र ¨सह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि कभी भी विद्यालय समय पर नहीं खुलता है। दोनों शिक्षक आपसी मेल की वजह से कोई एक ही शिक्षक विद्यालय आता है। राशि का उठाव करने के बावजूद भी विद्यालय में शौचालय निर्माण अब तक पूर्ण नहीं किया गया है। इस वजह से बच्चों को खुले में शौच जाना पड़ता है। सूचना मिलते ही बसनवाड़ा पंचायत के मुखिया अंजनी ¨सह विद्यालय पहुंचकर परिजनों को समझाया परंतु परिजन अपनी मांग पर अड़े थे।

chat bot
आपका साथी