सीएए व एनआरसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

मधेपुरा। बहुजन क्रांति मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सीएए व एनआरसी के खिलाफ शहर के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jan 2020 02:08 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 06:07 AM (IST)
सीएए व एनआरसी के खिलाफ किया प्रदर्शन
सीएए व एनआरसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

मधेपुरा। बहुजन क्रांति मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सीएए व एनआरसी के खिलाफ शहर के मुख्य मार्गो पर बुधवार को रैली निकाली गई। मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा विरोधी व अर्थव्यवस्था विरोधी है। सरकार कानून के नाम पर देश का बांटना चाहती है। लेकिन बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता ऐसा होने नहीं देंगे। 29 जनवरी को सीएए व एनआरसी के खिलाफ भारत बंद किया जाएगा। रैली कॉलेज चौक से निकाली गई थी जो कर्पूरी चौक होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राहुल पासवान ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की मंशा कभी पूरी नहीं होने देंगे। लोगों को आपस में बांटकर सत्ता में रहने वाली सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। राम मंदिर व 370 का मुद्दा खत्म होने के बाद सरकार ने नया मुद्दा तलाश किया है। देश को टूटने नहीं दिया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि सरकार अगर विदेशियों को लाना चाहती है तो डीएनए के आधार पर नागरिकता दें। इस मुद्दे पर बहुजन का साथ रहेगा। लेकिन सरकार ने जो कानून लाया है वह हितकर नहीं है। इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी