बेटी की हत्या कर कोसी नदी में बहाया

मधेपुरा। अनुमंडल क्षेत्र के आलमनगर प्रखंड अंतर्गत सहायक थाना रतवारा क्षेत्र के मुरौत में शुक्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 07:03 PM (IST)
बेटी की हत्या कर कोसी नदी में बहाया
बेटी की हत्या कर कोसी नदी में बहाया

मधेपुरा। अनुमंडल क्षेत्र के आलमनगर प्रखंड अंतर्गत सहायक थाना रतवारा क्षेत्र के मुरौत में शुक्रवार की रात्रि पिता ने 17 वर्षीय पुत्री की हत्या कर शव को कोसी नदी में बहा दिया। यद्यपि स्थानीय स्तर पर लड़की की मौत की कई वजह बताए जा रहे हैं। वहीं रतवारा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने सीधे तौर इस तरह की वारदात से इन्कार किया है। जबकि घटना की रात थानाध्यक्ष ने डीएसपी को बहन के बीच झगड़े में छत पर से लड़की के गिरने से मौत की बात बताई थी। डीएसपी सीपी यादव ने इस बात की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि वे रविवार को खुद गांव जाकर मामले की जांच करेंगे। इस वारदात के बाद रतवारा थानाध्यक्ष की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गया है। सूत्रों की मुताबिक मुरौत गांव के विपिन शर्मा ने अपनी ही पुत्री दिव्या करीब 17 वर्ष की हत्या गला मरोड़कर कर दी। शव को रातोंरात कोसी नदी में बहा दिया। जब बात गांव के लोगों के बीच चर्चा होने लगा तो लड़की के मौत की वजह बहनों के बीच का झगड़ा होना बताया जाने लगा। यह तर्क देने की कोशिश हो रही है कि बहनों के बीच झगड़े की वजह से घर की छत पर से गिरने से लड़की की मौत हो गई। परिजन द्वारा यह भी बात फैलायी जा रहा है कि लड़की कहीं चली गई है। लड़की गायब हुई है या मौत के नींद सुला दी गई। इस बात को लोगों के बीच भरमाया जा रहा है। घटना के स्पष्ट कारण का पता नहीं चल रहा है। यद्यपि गांव के लोग दबी जुबान से प्रेम प्रसंग की बात बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि परिजन के मर्जी के बिना लड़की किसी पार्टी में शरीक हुई थी। यह बात परिजन को नागवार गुजरा। जहां लड़की की हत्या कर दी गई। तर्क यह भी सामने आ रहा है कि शव के बिना पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। आखिर मौत की नींद सोने वाली दिव्या को इंसाफ कैसे मिलेगा। रतवारा पुलिस आखिर जानकर भी अनजान की बात क्यों कर रहा है। इसकी वजह बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले विपिन का आधा से ज्यादा वक्त थाना में ही बीतता है। इस मामले में थानाध्यक्ष घटना से अनिभिज्ञता जाहिर किया है। वहीं डीएसपी का कहना है कि रतवारा थानाध्यक्ष को मालूम है।

chat bot
आपका साथी