बिहार में फिर पुलिस पर हमलावर हुई भीड़, आरोपित को हिरासत से छुड़ाया

बिहार के मधेपुरा में जमीन विवाद में हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया। लेकिन, भीड़ ने उसे छुड़ा लिया। पूरा मामला जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Publish:Fri, 31 Aug 2018 07:52 PM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 11:52 PM (IST)
बिहार में फिर पुलिस पर हमलावर हुई भीड़, आरोपित को हिरासत से छुड़ाया
बिहार में फिर पुलिस पर हमलावर हुई भीड़, आरोपित को हिरासत से छुड़ाया

मधेपुरा [जेएनएन]। बीते कुछ समय से बिहार में पुलिस पर हमले की कई घटनाएं हुईं हैं। ताजा मामला मधुपरा के इसरायण कला पंचायत के जोरावरगंज का हे। वहां शुक्रवार को लोगों ने जमीन विवाद में गिरफ्तार आरोपित को पुलिस पर हमला कर छुड़ा लिया।

जानकारी के अनुसार अरुण कुमार यादव एवं मो. ताहिर के बीच 25 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों पक्ष के लोग जमीन पर कब्जा करने के लिए दल-बल के साथ जमा थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर थाना प्रभारी पशुपति सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से लौट कर प्रभारी थानाध्यक्ष ने एक पक्ष के मो. ताहिर के घर पहुंचकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर में तलवार मिली। इसके बाद पुलिस ने ताहिर के पुत्र को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर आरोपित को छुड़ा लिया। लोग पुलिस वाहन में आग लगाने की तैयारी करने लगे। लेकिन, स्थानीय लोगों की पहल से पुलिस वाहन को बचाया गया।

इसी बीच थानाध्यक्ष ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक एवं एसडीपीओ को दी। एसपी के निर्देश पर कई थानों की पुलिस पहुंची। एसडीपीओ ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला श्‍ाांत कराया।

chat bot
आपका साथी