शराबबंदी, दहेज प्रथा उन्मूलन से समाज में आ रहा बदलाव : जदयू

मधेपुरा। प्रखंड अंतर्गत बासुदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयाटोला परिसर में जदयू जिला कार्यकारिणी की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 06:48 PM (IST)
शराबबंदी, दहेज प्रथा उन्मूलन से समाज में आ रहा बदलाव : जदयू
शराबबंदी, दहेज प्रथा उन्मूलन से समाज में आ रहा बदलाव : जदयू

मधेपुरा। प्रखंड अंतर्गत बासुदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयाटोला परिसर में जदयू जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में अधिकांश कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रखंड व पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं की समस्या को पदाधिकारी कोई तरजीह नही देते हैं। योजना सहित अन्य विकास कार्यो में प्रशासनिक स्तर पर लूट मची है। देखने व सुनने वाला कोई नहीं है।

प्रखंड जदयू अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार की देखरेख एवं जिलाध्यक्ष प्रोफेसर बिजेंद्र नारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन प्रधान महासचिव चन्द्रशेखर ¨सह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री प्रोफेसर रमेश ऋषिदेव, विधायक सह पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर निखिल मंडल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मीना देवी सहित कई वरीय नेता व जिला भर के कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंत्री प्रोफेसर डॉक्टर रमेश ऋषिदेव ने कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि सरकार की शराबबंदी, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह अभियान ने गति पकड़ ली है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। मौके पर विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता एवं संगठन की मजबूती के बलबूते ही पार्टी मुकाम पर पहुंच कर मंजिल हासिल करने में सफलता पाती है। बैठक में अतिथियों का स्वागत पुरैनी प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने की। मौके पर डॉक्टर बीबी प्रभाकर, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर अम्बिका गुप्ता, राजेश्वर राय, जिला महासचिव प्रोफेसर शम्भू कुमार, मणि मंडल, प्रवीण कुमार पुष्प, प्रोफेसर प्रभुनारायण मेहता, अजय कुमार ¨सह, अवधेश यादव, प्रदेश सचिव अमर कुमार चौधरी, प्रदेश महासचिव अमर ¨सह,खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आलोक राज, युवा महासचिव महेश कुमार मुन्ना, जलश्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कांबली निषाद, छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अवधेश राज कुशवाहा, तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश पासवान, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, कलमजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक सिन्हा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामचंद्र मेहता, श्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय कुमार ¨सह, सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राणा रामकृष्ण ¨सह, जिला उपाध्यक्ष प्रो. सुजीत कुमार मेहता, छात्र जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जुबेर आलम, जिला प्रवक्ता निर्मल ठाकुर,प्रखंड युवाध्यक्ष अमित कुमार लाल, मुखिया रजनीश कुमार उर्फ बबलू यादव, पवन कुमार केडिया, पूर्व मुखिया मोहम्मद मोबीन, पंसस कमलकिशोर यादव, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक कुमार, मोहम्मद अबरार उर्फ हीरो, गौरी यादव, उदाकिशुनगंज प्रखंड अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता, कुमारखंड संजय गांधी, आलमनगर अमरेंद्र चन्द्रवंशी, ग्वालपाड़ा ललन यादव, गम्हरिया अशोक कुमार यादव, शंकरपुर पप्पु कुमार, घैलाढ़ राजकिशोर यादव, मधेपुरा नगर परिषद अध्यक्ष चंदेश्वरी राम, चौसा युवाध्यक्ष अबुसाले सिद्दिकी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी