स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

मधेपुरा। जिले भर में स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। समारोह के मौके प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jan 2020 02:24 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jan 2020 06:11 AM (IST)
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

मधेपुरा। जिले भर में स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। समारोह के मौके पर लोगों ने स्वामी विवेकानंद के विचार व आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। जिला मुख्यालय के द्वारिकाधीश छात्रावास में मनाया गया। वहीं टीपी कॉलेज में अभाविप की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएनएमयू स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में एनएसयूआई और जाप छात्र परिषद ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गई। समिधा ग्रुप में नेहरू युवा केंद्र की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। टीपी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी यादव के अध्यक्षता में मनाई गई।

ग्वालपाड़ा : स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। ग्वालपाड़ा स्थित किड्स गुरुकुल विद्यालय में जयंती समारोह के मौके पर विद्यालय के निदेशक मिथुन मृणाल एवं शिक्षक सहित छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर फूल माला अर्पित किया। इस मौके पर शिक्षक मुकेश कुमार, विश्वास कुमार, प्रिस कुमार, मनोहर कुमार, अंजलि कुमारी, नूतन कुमारी, पूजा कुमारी, कोमल कुमारी, मनीषा कुमारी, प्रेरणा कुमारी सहित छात्र एवं अभिभावक मौजूद थे।

शंकरपुर : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सावित्रीनंदा पब्लिक स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मौके पर प्राचार्य आमोद कुमार, निदेशिका शोभा कुमारी, शिक्षक ई. नीरज, मु. अलीमुद्दीन, राहुल सिंह, प्रियम, सत्यम, गौतम, अमरजीत, अभिषेक, राखी, आलोक, सिपी, प्रतिभा, अनामिका, श्वेता, दीपक, आर्यन, झांसी, चेतन, कोडीका, गौतम, प्रशांत, मुकेश, आयुष, अंशराज, अर्थराज, अश्विनी सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

आलमनगर: प्रखंड के गंगापुर पंचायत के कुसहा चौक पर युवा एकता संघर्ष मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर स्वामी विवेकानंद की जयंती दीप प्रज्वलित कर मनाया गया। मौके पर उपस्थित युवा एकता संघर्ष मोर्चा के सैकड़ों युवाओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महेश कुमार माही ने कहा कि युवाओं को सदैव देश की रक्षा के लिए देश हित में एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। मौके पर युवा एकता संघर्ष मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार एवं संघर्ष मोर्चा के सदस्य मृत्युंजय कुमार, पिटू कुमार, सुभाष कुमार सहित सैकड़ों युवा एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी