प्रमुख ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

मधेपुरा। बिहारीगंज के हथिऔंधा पंचायत के कई विद्यालयों का प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार ¨सह

By Edited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 09:51 PM (IST)
प्रमुख ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

मधेपुरा। बिहारीगंज के हथिऔंधा पंचायत के कई विद्यालयों का प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार ¨सह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि उमवि हथिऔंधा, उमवि चण्डीटोला,एनपीएस चण्डीस्थान, उमविमातीचक व उमविउर्दू मस्जिद टोला का निरीक्षण किया गया। कई विद्यालय अपने नियम के अनुरूप चुस्त दुरूस्त दिखे, वहीं कई विद्यालयों में अनियमितता पायी गयी। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा जाएगा। इसके बाद संबंधित विद्यालय से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। उमवि हथिऔंधा के शिक्षक संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि कक्षा में जाकर बच्चों के बीच प्रखंड प्रमुख ने कक्षा का संचालन भी किया। और बच्चों से सवाल व बच्चों के सवाल का भी उन्होंने जबाव दिया। उन्होंने कहा नियमित कक्षा का संचालन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व एमडीएम बच्चों के बीच परोसा जाना चाहिए ताकि सर्वशिक्षा अभियान व सरकार का सपना साकार हो सके। कोताही व शिथिलता बरतने वाले विद्यालय किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। निरीक्षण के दौरान प्रखंड बीआरपी शिवराज राणा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी