मानव श्रृंखला: कर्मियों को दी गई जिम्मेदारी

मधेपुरा। प्रखंड में शराबबंदी को आयोजित मानव श्रृंखला में किसी प्रकार का चूक न हो इसके देख-र

By Edited By: Publish:Wed, 18 Jan 2017 04:05 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jan 2017 04:05 PM (IST)
मानव श्रृंखला: कर्मियों को दी गई जिम्मेदारी
मानव श्रृंखला: कर्मियों को दी गई जिम्मेदारी

मधेपुरा। प्रखंड में शराबबंदी को आयोजित मानव श्रृंखला में किसी प्रकार का चूक न हो इसके देख-रेख के लिए सरकारी कर्मियों को जिम्मेवारी दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ.मणिमाला कुमारी ने इसकी सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही संबंधित कर्मियों को सभी का संपर्क सूत्र भी उपलब्ध करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड में 19.200 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला की देख-रेख के लिए 19 निगरानी दल बनाया गया है। सभी दल में पांच सदस्य और दो दल पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं चार दल पर एक जोनल पदाधिकारी और फिर 10 दल पर एक सुपर जोनल पदाधिकारी नामित किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी